अनुपमा, 23 मई 2022 एपिसोड अपडेट: शाह परिवार से हुई अनुपमा की विदाई, अनुज ने दिया सबसे बड़ा सरप्राइज

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 23, 2022, 09:10 AM IST

अनुपमा, 23 मई 2022 एपिसोड अपडेट: टीवी सीरियल अनुपमा में अनुज और अनुपमा शादी के बंधन में बंध गए हैं। शादी के बाद अनुज ने दिया अनुपमा को एक खास सरप्राइज। जानिए क्या हुआ आज के एपिसोड में...

अनुपमा, 23 मई 2022 एपिसोड अपडेट: शाह परिवार से हुई अनुपमा की विदाई, अनुज ने दिया सबसे बड़ा सरप्राइज

अनुपमा 23 मई 2022 एपिसोड अपडेट: टीवी सीरियल अनुपमा में अनुज और अनुपमा शादी के बंधन में बंध गए हैं। वहीं, शादी के बाद वनराज कहता है कि अब अनुपमा इस घर से चली गई है। ऐसे में अब वह घर पर अपना पूरा कंट्रोल रखेगा। वह पाखी, समर और पारितोष का पिता और मां दोनों बनने की कोशिश करेगा। वहीं, अनुज शादी के बाद अनुपमा के लिए खास सरप्राइज देने वाला है।  

आज के एपिसोड में पाखी, समर और पारितोष अनुपमा (Anupama full episode) से कहते हैं कि वह अपनी जिंदगी जी लें। अनुज अनुपमा के लिए स्पेशल डांस करता है। अनुज अनुपमा को सैंडल पहनाता है। पारितोष और समर कहते हैं कि दोनों की लव स्टोरी ऐसे ही शुरू हुई थी। ऐसे ही वह अपनी शादी-शुदा जिंदगी की शुरुआत कर रहे हैं। लीला अनुपमा को विदा करती हैं। अनुपमा शाह परिवार में अपने अतीत को याद करती हैं। वह इमोशनल हो जाती हैं। शाह परिवार अनुपमा को विदा करता है। अनुज कहता है कि उसे शादी की सारी रस्में पसंद है केवल विदाई को छोड़कर। 

Anupamaa Anuj Wedding Sequences To Begin In The Show?

पंक्चर हो जाती है कार ( Anupama epsiode update )
अनुज कहता है कि जब लड़की अपना घर छोड़ती है तो वह बहुत दुखभरा होता है। अगर अनुपमा चाहे तो वह अपनी कार वापस मोड़ सकता है। अनुपमा कहती हैं कि अगर हर लड़की ऐसे ही वापस चले जाए तो वह अपनी नई जिंदगी शुरू नहीं कर सकती हैं। एक लड़की अपनी एक फैमिली छोड़ती हैं तो दूसरे परिवार में जाती हैं। वहीं, अनुज और अनुपमा की कार का टायर पंक्चर हो जाता है। अनुज ड्राइवर से कहता है कि अपना वक्त लें। अनुपमा कहती हैं कि उसे घर जाने की जल्दी नहीं हैं? अनुज कहता है कि घर जाकर रीति-रिवाज के कारण उन्हें वक्त नहीं मिलेगा। अनुज अनुपमा को सरप्राइज के बारे में बताता है।   

Anupama Anuj Wedding: Will Anuj-Anupama get married, Photos of Haldi  Ceremony Viral | Anupama Anuj Wedding: Will Anuj-Anupama get married?  Photos of Haldi ceremony leaked from the sets! - Varanasi Daily News

अनुज देता है सरप्राइज (Anupama episode written update )
अनुपमा के जाने के बाद वनराज सोचता है कि कैसे अनुपमा घर संभालती थीं। वहीं, अनुज अपना पुश्तैनी घर अनुपमा के नाम कर सरप्राइज देता है। अनुज कहता है कि उसका सपना था कि वह अनुपमा को अपने घर लाए। 


End of Article