अनुपमा, 14 मई 2022 एपिसोड अपडेट: हल्दी में अनुपमा को आई वनराज की इस करतूत की याद, अनुज ने किया ये वादा

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 14, 2022, 09:00 AM IST

अनुपमा, 14 मई 2022 एपिसोड अपडेट: टीवी सीरियल अनुपमा में मेहंदी के बाद आज अनुज और अनुपमा की हल्दी सेरेमनी की शुरुआत हुई। हल्दी सेरेमनी में अनुज ने किया अनुपमा से एक खास वादा। जानिए क्या हुआ अनुपमा के शनिवार के एपिसोड में...

अनुपमा, 14 मई 2022 एपिसोड अपडेट: हल्दी में अनुपमा को आई वनराज की इस करतूत की याद, अनुज ने किया ये वादा

अनुपमा 14 मई 2022 एपिसोड अपडेट: अनुपमा टीवी सीरियल में इन दिनों मान यानी अनुज और अनुपमा की शादी की रस्में निभाई जा रही है। मेहंदी और संगीत सेरेमनी के बाद अब हल्दी की रस्म निभाई जा रही है। लीला और वनराज के अलावा पूरे शाह परिवार ने अनुपमा और अनुज को हल्दी लगाई। यही नहीं, अनुज और अनुपमा ने भी एक दूसरे को हल्दी लगाई है।  

अनुपमा के आज के एपिसोड में देविका कहती है कि अनुज (Anupama full episode) को हल्दी लगाने का पहला हक अनुपमा का है। वहीं, मालविका और अनुज भी देविका की तरफदारी करते हैं। अनुपमा अपनी मां कांता की तरफ देखती हैं। कांता और हंसमुख अनुपमा को हल्दी लगाने के लिए कहती है। अनुपमा भगवान से प्रार्थना करती हैं और अनुज को हल्दी लगाने के लिए आगे बढ़ती है। तभी समर उन्हें रोकता है और गाना बजाता है। शाह परिवार अनुज और अनुपमा के साथ डांस करते हैं। अनुज गुटनों के बल बैठता और अनुपमा उसे हल्दी लगाती है। ये देख वनराज और लीला गुस्से से लाल हो जाते हैं। 

Anupama Serial

अनुपमा को कहा अन्नपूर्णा
हंसमुख और जीके भी दोनों को मेहंदी लगाते हैं। अनुज कांता से कहता है कि वह भी उन्हें हल्दी लगाए। इसके बाद अनुज एक बार फिर अनुपमा से हल्दी लगाने के लिए कहता है। इस पर मालविका कहती है कि अनुज को अनुपमा के करीब जाने के लिए कोई न कोई बहाना चाहिए। लीला कहती है कि मालविका में शर्म नहीं है, जो इस तरह की बात कर रही हैं। वहीं, अनुज अनुपमा के लिए कविता पढ़ता है। अनुज अनुपमा को अन्नपूर्णा कहता है। वह समर और पाखी  की तरफ इशारा करता है। पाखी, समर और पारितोष एक प्लेट लेकर आते हैं, जो कपड़े से ढकी होती।

Anupama Serial

अनुज करता है वादा
अनुज प्लेट से कपड़ा हटाता है और उसमें कई सारे मसाले होते हैं। अनुपमा को अतीत की याद आती है, जब वनराज ने कहा था कि इसके हाथ से मसालों की बू आती है। अनुपमा अनुज के आगे हाथ जोड़ती हैं। अनुज शाह परिवार के साथ अनुपमा के आगे हाथ जोड़ता है। अनुज सवाल उठाता है कि मां या हाउसवाइफ हमेशा किचन में क्यों रहती हैं?

अनुज कहता है कि सभी को किचन से एक दिन का ब्रेक लेना चाहिए क्योंकि, मां को भी छुट्टी चाहिए। अनुज अनुपमा से कहता है कि वह शादी के बाद खाना बनाएगा। वहीं, आने वाले एपिसोड में कांता लीला और वनराज को खरी-खोटी सुनाएगी कि उन्होंने अनुपमा को आशीर्वाद नहीं दिया।

End of Article