Ankita Lokhande-Vicky Jain wedding photos: अंकिता लोखंडे और विक्की जैन सात जन्मों के बंधन में बंध गए हैं। अंकिता और विक्की जैन की शादी का पहला वीडियो सामने आया है। अंकिता और विक्की ने पूरे विधि-विधान से एक दूसरे को जयमाला पहनाई।
विक्की जैन और अंकिता लोखंडे की जयमाला का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। झरने के आगे शंख ध्वनि, मंत्रोच्चारण, सैकड़ों दीपकों की मंगल आरती और मंदिर की घंटियों के बीच सबसे पहले विक्की ने अंकिता लोखंडे के गले में माला डाली। इसके बाद अंकिता ने विक्की को वरमाला पहनाई। जयमाला के बाद विक्की और अंकिता ने स्टेज पर ही खड़े होकर पूजा भी की।

ऐसा है अंकिता लोखंडे का ब्राइडल लुक
अंकिता ने गोल्डन लहंगे के साथ कुंदन जूलरी कैरी की थी। बारीक लेकिन हैवी वर्क वाले लहंगे के साथ अंकिता ने बड़ी नथ, भारी कंगन और नेकलेस और माथा पट्टी के साथ, छोटी लाल बिंदी के साथ वेडिंग लुक पूरा किया था। विक्की जैन ने अंकिता की ड्रेस के साथ गोल्डन कलर को मैच किया। विक्की ने गोल्डन थ्रेड की कढ़ाई वर्क वाली व्हाइट कलर की शेरवानी पहनी है।
मंदिर के डिजाइन का मंडप
अंकिता लोखंडे और विक्की जैन की शादी का मंडप भी बेहद रॉयल था। शादी में मंदिर के डिजाइन का मंडप बनाया गया। वहीं, पूरे स्टेज का लाल और सफेद रंग के फूलों से सजाया गया था।
आपको बता दें कि इससे पहले अंकिता और विक्की ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर सगाई की फोटोज शेयर की है। फोटो में ये कपल अपनी डायमंड रिंग को फ्लॉन्ट करते हुए नजर आ रहा है।

