Ankita Lokhande-Vicky Jain wedding: सात फेरों के साथ सात जन्मों के बंधन में बंधे विक्की जैन-अंकिता लोखंडे, देखें शादी के Photos और Videos
Ankita Lokhande-Vicky Jain wedding: अंकिता लोखंडे और विक्की जैन की जयमाला के साथ शुरू हुई शादी की रस्में, सात फेरों के साथ संपन्न हुई। शादी की खबरें जानने के लिए बने रहिए हमारे साथ। जानें अंकिता लोखंडे और विक्की जैन की शादी से जुड़ी पल-पल की खबर।
Ankita Lokhande-Vicky Jain wedding: अंकिता लोखंडे की शादी की रस्में जयमाला से शुरू हुई और सात फेरों के साथ विवाह संपन्न हुआ।शादी के फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। फेरों के बाद विक्की जैन और अंकिता ने गले लगाया अपने सबसे बड़े दिन में अंकिता लोखंडे बेहद खूबसूरत लग रही हैं। अंकिता ने हेवी लहंगा पहना है। शादी के बाद ही शाम को रिसेप्शन पार्टी भी होगी। इससे पहले संगीत सेरेमनी में कंगना रनौत से लेकर एकता कपूर तक पहुंचे। वहीं अंकिता की मां ने भी डांस किया। लेकिन बता दें कि कोरोना केस बढ़ने के चलते कपल ने मीडिया के लिए आयोजित रेड कार्पेट इवेंट को कैंसिल करने का फैसला किया है। यहां जानें अंकिता लोखंडे और विक्की जैन की शादी से जुड़ी पल-पल की खबर।
अंकिता लोखंडे का ब्राइडल लुक
अंकिता लोखंडे ने गोल्डन लहंगे के साथ कुंदन जूलरी कैरी की थी। बारीक लेकिन हैवी वर्क वाले लहंगे के साथ अंकिता ने बड़ी नथ, भारी कंगन और नेकलेस और माथा पट्टी के साथ, छोटी लाल बिंदी के साथ वेडिंग लुक पूरा किया था।

सात फेरों के साथ सात जन्मों के बंधन में बंधे अंकिता-विक्की
अंकिता ने पहनाई विक्की जैन को वरमाला
कैंसिल किया वेडिंग रिसेप्शन?
अंकिता लोखंडे और विक्की जैन ने अपने रिसेप्शन के प्रोग्राम को कैंसिल कर दिया है। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक मुंबई में कोरोना के बढ़ते मामले को देखते हुए ये फैसला किया है। पार्टी में मेहमान शामिल होंगे। पर वो भी रोटेशन में ही इसका हिस्सा बनेंगे।
बारात लेकर निकले विक्की जैन
लव स्टोरी को बताया परियों की कहानी
अंकिता लोखंडे ने अपनी और विक्की जैन की लव स्टोरी को परियों की कहानी बताया। सगाई की फोटो शेयर करते हुए अंकिता लोखंडे ने कैप्शन लिखा, 'कभी-कभी एक साधारण सी जिंदगी के बीच में प्यार आपको परियों की कहानी से रूबरू कराता है।'
अंकिता ने शेयर की सगाई की तस्वीरें
अंकिता- विक्की ने की एक- दूसरे की तारीफ
सगाई के दौरान अंकिता लोखंडे और विक्की जैन ने एक दूसरे की तारीफ के पुल बांधे। अंकिता ने कहा, 'अपने जीवन में विक्की को पाकर बहुत भाग्यशाली हूं। विक्की की वजह से मेरी जिंदगी बहुत आसान हुई है। वह जिस तरह से है, मैं हूं भगवान का वास्तव में आभारी हूं कि विक्की मेरे पार्टनर हैं। विक्की मुझे दूसरों से बेहतर जानता है। जो भी मेरे दिल में होता है, में फटाक से बोल देती हूं। मैंने उसे अपने बारे में सब कुछ बता दिया है। तो वहीं विक्की ने कहा, 'मेरे पास कहने के लिए बहुत कुछ नहीं है लेकिन मेरे पास दिखाने के लिए चीजें हैं। मैं एक बहुत ही अभिव्यंजक लड़का हूं, मैं उसके प्रति अपना प्यार पूरी दुनिया के सामने दिखाता हूं ... आज, कल और हमेशा।'
श्रद्धा आर्या भी पहुंचीं
अंकिता- विक्की ने किया डांस
बिग फैट वेडिंग ही चाहती थीं अंकिता
अंकिता लोखंडे की दोस्त और एक्ट्रेस माही विज ने हाल ही में पिंकविला को बताया कि अंकिता हमेशा से ही बिग फैट वेडिंग चाहती थीं और अब उनका सपना पूरा हो रहा है। माही ने कहा कि वो अंकिता के लिए बहुत खुश हैं।
शाहरुख खान के गाने पर स्पेश परफॉर्मेंस
अंकिता की मां ने भी किया डांस
संगीत सेरेमनी में कंगना रनौत भी पहुंची
एजाज खान- पवित्रा पुनिया ने भी की शिरकत
बिग बॉस 14 फेम लवबर्ड्स पवित्रा पुनिया और एजाज खान भी विक्की और अंकिता लोखंडे की संगीत सेरेमनी में पहुंचे।
एकता कपूर भी पहुंचीं
अंकिता और विक्की की संगीत सेरेमनी में एकता कपूर भी पहुंचीं। इस दौरान वो बेहद खूबसूरत एथनिक ड्रेस में नजर आईं।
हल्दी में अंकिता ने पहना लाल शरारा
अंकिता लोखंडे ने रद्द किया रेड कार्पेट इवेंट
आज यानी 14 दिसंबर को टीवी एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे अपने बॉयफ्रेंड विक्की जैन संग शादी के बंधन में बंध जाएंगी लेकिन मुंबई में COVID-19 मामलों में वृद्धि के कारण, दंपति ने मीडिया के लिए आयोजित रेड कार्पेट इवेंट को रद्द करने का फैसला किया है।
बादशाह के साथ आस्था गिल ने दी परफॉर्मेंस
अंकिता लोखंडे और विक्की जैन का 5 स्टार होटल में एक भव्य संगीत समारोह आयोजित किया गया। सितारों से सजी संगीत महफिल में आस्था गिल ने परफॉर्मेंस दी। पानी पानी फेम आस्था गिल के साथ लोकप्रिय रैपर बादशाह ने भी अंकिता और विक्की के संगीत समारोह में शिरकत की।
अंकिता के पैर में आ गया था स्प्रेन
अंकिता अपने फंक्शन में पैर पर बैंडेज लगाकर डांस कर रही हैं। दरअसल डांस रिहर्सल करते हुए अंकिता के पैर में स्प्रेन आ गया था जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया था। डॉक्टर ने उन्हें कुछ समय बेड रेस्ट करने की सलाह दी थी।
अंकिता की सगाई में बजा सुशांत सिंह राजपूत का गाना
अंकिता और विक्की की रिंग सेरिमनी का वीडियो सामने आया है जिसे अली मर्चेंट ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया है। इसके बैकग्राउंड में सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म 'राब्ता' का गाना सुनाई दे रहा है। जिसे सुनकर फैन्स इमोशनल हो गए हैं।
एजाज खान और पवित्रा पुनिया ने किया धमाकेदार डांस
2018 से रिलेशनशिप में हैं अंकिता और विक्की
अंकिता और विक्की ने एक-दूसरे को साल 2018 में डेट करना शुरू किया था। विक्की पेशे से बिजनेसमैन हैं। अंकिता के साथ उनकी बॉन्डिंग बेहद खास है, दोनों को अक्सर ही सोशल मीडिया पर एक दूसरे के साथ रोमांटिक मोमेंट शेयर करते हुए देखा जाता रहा है।
हल्दी में अंकिता ने पहना शरारा
अंकिता-विक्की की कॉकटेल पार्टी में परफॉर्म करेंगे बादशाह
शादी से एक दिन पहले अंकिता लोखंडे और विक्की कौशल की कॉकटेल पार्टी ऑर्गेनाइज हो रही है। दोनों ने आज 13 दिसंबर को अपने दोस्तों के लिए ग्रैंड कॉकटेल पार्टी रखी है। उनकी इस पार्टी में मशहूर रैपर और सिंगर बादशाह परफॉर्म करेंगे।



