A R Rahman daughter Khatija Rahman reception: दिग्गज सिंगर एआर रहमान की बेटी खातिजा रहमान की शादी हो चुकी है। कुछ समय पहले ही खातिजा ने रियासदीन शेख मोहम्मद के साथ शादी रचाई थी। अब 10 जून को चेन्नई को एआर रहमान की बेटी खातिजा रहमान का रिसेप्शन आयोजित किया गया है। एआरआर फिल्म सिटी में खतीजा रहमान की शादी की रिसेप्शन पार्टी रखी गई। कपल को आशीर्वाद देने के लिए बॉलीवुड के कई बड़े सितारे मुंबई से पहुंच रहे हैं।
जैसा कि हम जानते हैं रहमान के साथ काफी करीबी संबंध रखने वाले बोनी कपूर कुछ दिनों से वहां पर ही हैं। ऐसे में बोनी कपूर खासतौर पर एआर रहमान की बेटी खातिजा रहमान के रिसेप्शन का हिस्सा बनने वाले हैं।
खतीजा रहमान ने ऑडियो इंजीनियर रियासदीन शेख मोहम्मद से शादी की है। खतीजा, जो कि काफी प्राइवेट पर्सन हैं, उन्होंने सोशल मीडिया पर शादी की घोषणा की थी। अपनी और अपने पति की एक तस्वीर शेयर करते हुए उन्होंने लिखा था, 'मेरे जीवन का सबसे बहुप्रतीक्षित दिन। माय मैन से शादी।'
आपको बताते चलें खतीजा रहमान की सगाई इसी साल जनवरी में हुई थी। शादी बहुत ही साधारण और प्राइवेट सेरेमनी में हुई थी।

