शादी के 4 महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं अंकिता लोखंडे!, कंगना रनौत के शो Lock Upp में किया खुलासा

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 3, 2022, 12:30 PM IST

Lock Upp Ankita Lokhande pregnant?: अंकिता लोखंडे को हाल ही में लॉकअप शो में देखा गया। इस दौरान कंगना रनौत के कहने पर अंकिता ने एक बड़ा सीक्रेट यहां रिवील किया...

शादी के 4 महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं अंकिता लोखंडे!, कंगना रनौत के शो Lock Upp में किया खुलासा

Ankita Lokhande pregnant reveals in Lock Upp?: अंकिता लोखंडे इन दिनों हैप्पी मैरिड लाइफ फेज एंजॉय कर रही हैं। इसी के साथ-साथ अंकिता लोखंडे और उनके पति विक्की जैन टीवी शो स्मार्ट जोड़ी में काम कर रहे हैं। अब हाल ही में अंकिता लोखंडे को लॉकअप शो में देखा गया। जैसा कि कंगना रनौत और अंकिता लोखंडे एक-दूसरे के साथ बेहतरीन तालमेल शेयर करती हैं। अभिनेत्रियों ने मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी में एकसाथ स्क्रीन शेयर की है। अब हाल ही में अंकिता, कंगना के रियलिटी शो लॉक अप में अपनी वेब सीरीज पवित्र रिश्ता के अपकमिंग सीजन को प्रमोट करने आई थीं। खास बात ये रही कि अंकिता लोखंडे ने इस दौरान अपना एक सीक्रेट भी रिवील किया। 

अगर आप लॉक अप देखते हैं, तो जानते होंगे कि यहां आने वाले हर कंटेस्टेंट को अपना एक सीक्रेट बताना होता है। ऐसे में कंगना ने अंकिता को भी एक सीक्रेट बताने के लिए कहा। कंगना ने कहा, 'अंकिता हमारे यहां एक परंपरा है कि लोगों को अपने जीवन से एक सीक्रेट बताना होता है।'

कंगना रनौत के इस सवाल पर पहले अंकिता ने कहा कि उनके पास कोई राज नहीं है, लेकिन बाद में जब कंगना ने जोर दिया, तो अभिनेत्री ने बताया, 'ठीक है तो विक्की को भी यह नहीं पता। मुझे बधाई दो दोस्तों, मैं प्रेग्नेंट हूं।' ये सुनकर कंटेस्टेंट और कंगना बेशक हैरान रह गए, लेकिन बाद में अंकिता ने कहा, 'अप्रैल फूल बनाया।' इस पर कंगना ने जवाब दिया, 'फर्स्ट अप्रैल भी नहीं है आज...।'

अंकिता लोखंडे की इस बात पर अभिनेत्री ने उससे कहा, 'मुझे आशा है कि तुम्हामा झूठ सीक्रेट जल्दी सच हो जाए।' इसपर अंकिता ने जवाब दिया, 'जल्दी होगा, होगा...।' बता दें, अंकिता 14 दिसंबर 2021 को अपने लॉन्गटाइम बॉयफ्रेंड विक्की जैन के साथ शादी के बंधन में बंधी थीं। दोनों फिलहाल शो स्मार्ट जोड़ी का हिस्सा हैं।

End of Article