Malaika Arora को मिली अस्पताल से छुट्टी, अमृता अरोड़ा ने बताया बहन को लगे हैं टांके

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 3, 2022, 11:15 AM IST

Malaika Arora discharged from hospital: मलाइका अरोड़ा का सीटी स्कैन भी हुआ जो कि ठीक निकला है। मलाइका की बहन और अभिनेत्री अमृता अरोड़ा ने कहा था कि मलाइका की हेल्थ बेहतर हो रही है...

Malaika Arora को मिली अस्पताल से छुट्टी, अमृता अरोड़ा ने बताया बहन को लगे हैं टांके

Malaika Arora discharged: मलाइका अरोड़ा से जुड़ी राहत की खबर सामने आई है। जैसा कि बॉलीवुड अदाकारा मलाइका अरोड़ा को कार एक्सीडेंट के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अब अपोलो अस्पताल के अनुसार उन्हें आज यानि रविवार को छुट्टी दी गई है। मलाइका का सीटी स्कैन भी हुआ जो कि ठीक निकला है। इससे पहले, रिपोर्ट्स के अनुसार, मलाइका की बहन और अभिनेत्री अमृता अरोड़ा ने कहा था कि मलाइका की हेल्थ बेहतर हो रही है। 

सामने आई रिपोर्ट में बताया गया है कि मलाइका को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है और वो अपने घर वापस आ गई हैं। एएनआई ने अपडेट किया था, 'अभिनेत्री मलाइका के माथे पर मामूली चोटें आई हैं। सीटी स्कैन ठीक गया है और वह फिलहाल ठीक है। अभिनेत्री को रातभर अस्पताल में निगरानी के लिए रखा जाएगा और कल सुबह छुट्टी दे दी जाएगी: अपोलो अस्पताल।'

मलाइका अरोड़ा की बहन अमृता अरोड़ा ने बताया,  'उसे कुछ टांके लगे हैं और वह पहले से बेहतर है। उसके सिर में कोई बड़ी चोट नहीं आई है क्योंकि उसके सिर के बगल में कुशन था।'

बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा शनिवार शाम सड़क दुर्घटना में घायल हुई थीं। महाराष्ट्र के खोपोली में एक्सप्रेस-वे पर अभिनेत्री की कार का एक्सीडेंट हुआ था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है, बाद में प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।

खोपोली पुलिस स्टेशन के पुलिस निरीक्षक ने बताया, 'दुर्घटना मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर 38 किमी की दूरी पर हुई। जो एक दुर्घटना संभावित क्षेत्र है। तीन वाहन आपस में टकरा गए और दुर्घटना के तुरंत बाद मोटर चालक वहां से भाग गए और इसलिए किस तरह की चोटें आई हैं यह स्पष्ट नहीं है।'

End of Article