अंकिता लोखंडे का दिखा बेबी बंप? एक्ट्रेस की नई फोटोज देख फैन्स लगा रहे प्रेग्नेंसी के कयास

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 16, 2022, 06:12 PM IST

Ankita Lokhande is pregnant?: नई फोटोज में अंकिता लोखंडे को ब्लू कलर का स्टाइलिश जंपसूट पहने देखा जा सकता है। इसी के साथ एक्ट्रेस का बेबी बंप भी साफ नजर आ रहे हैं...

अंकिता लोखंडे का दिखा बेबी बंप? एक्ट्रेस की नई फोटोज देख फैन्स लगा रहे प्रेग्नेंसी के कयास

Ankita Lokhande is pregnant?: अंकिता लोखंडे अक्‍सर अपनी फोटोज से फैंस को हैरान करती रहती हैं। टीवी एक्ट्रेस सोशल मीडिया के जरिए फैन्स को अपनी पल-पल की अपडेट देना पसंद करती हैं। अब हाल ही में अंकिता लोखंडे ने अपनी नई तस्वीरों से सभी को चौंका दिया है। इन फोटोज ने फैन्स को सोचने पर मजबूर कर दिया है कि क्या वाकई अंकिता लोखंडे प्रेग्नेंट हैं? जी हां एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे की नई तस्वीरें खूब वायरल हो रही हैं। इन फोटोज में एक्ट्रेस का बेबी बंप दिख रहा है। 

इन फोटोज में अंकिता लोखंडे को ब्लू कलर का स्टाइलिश जंपसूट पहने देखा जा सकता है। इसी के साथ एक्ट्रेस के पेट पर उनके पति विक्की कौशल हाथ रखे हुए हैं। देखकर ऐसा लग रहा है कि उन्होंने ये फोटोज खुशखबरी अनाउंटमेंट के लिए ही क्लिक कराए हैं। सोशल मीडिया यूजर्स भी कमेंट सेक्शन में लगातार 'अंकिता प्रेग्नेंट है' ऐसे कमेंट्स कर रहे हैं। हालांकि अंकिता लोखंडे ने इस खबर को कंफर्म नहीं किया है। 

राखी सावंत ने किया था प्रेग्नेंसी का खुलासा
खबर आ रही है कि एक्ट्रेस प्रेग्नेंट हैं और इनके घर जल्द ही किलकारियां गूंजने वाली हैं। इस बात की पुष्टी राखी सावंत ने की थी। एक इंटरव्यू में राखी सावंत ने बताया था- 'उम्मीद करती हूं कि अंकिता लोखंडे जल्द ही खुशखबरी कन्फर्म करें, लेकिन मुझे समझ नहीं आ रहा है कि अंकिता लोखंडे जो खुशी डिजर्व करती हैं, उन्हें वह मिलती क्यों नहीं है।' 

टीवी कपल अंकिता लोखंडे और विक्की जैन इन दिनों अपनी मैरिड लाइफ एंजॉय कर रहे हैं। कुछ वक्त पहले ही अंकिता लोखंडे और विक्की जैन ने अपने नए फ्लैट में गृह प्रवेश किया था। इसी के साथ कपल टीवी रियलिटी शो स्मार्ट जोड़ी का खिताब भी जीत चुका है।

टीवी सीरियल 'पवित्र रिश्ता' में निभाए अर्चना के किरदार से अंकिता को खूब पॉपुलैरिटी मिली। इससे वो घर-घर पॉपुलर हुईं और आज एक बड़ा नाम बन चुकी हैं।

End of Article