Ankita Lokhande Wedding Exclusive: 3 दिन चलेंगे अंकिता लोखंडे की शादी के फंक्शन, दिसंबर में इस तारीख को विक्की जैन संग लेंगी सात फेरे!

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Oct 31, 2021, 06:05 PM IST

Ankita Lokhande Wedding date in December 12-13-14: अंकिता लोखंडे की शादी के बारे में हम एक्सक्लूसिव अपडेट लाए हैं। अंकिता और विक्की जैन ने आखिरकार शादी के बंधन में बंधने के फैसले पर मुहर लगा दी है। कपल दिसंबर में सात फेरे लेने वाला है। 

Ankita Lokhande Wedding Exclusive: 3 दिन चलेंगे अंकिता लोखंडे की शादी के फंक्शन, दिसंबर में इस तारीख को विक्की जैन संग लेंगी सात फेरे!

टीवी से बॉलीवुड की दुनिया में आईं अदाकारा अंकिता लोखंडे की शादी की चर्चा लंबे टाइम से बनी हुई है। कई बार खबरें आ चुकी हैं कि अंकिता लोखंडे जल्‍द ही बॉयफ्रेंड विक्‍की जैन के साथ शादी करने वाली हैं। लेकिन अब ये बात ना सिर्फ कंफर्म हो चुकी है बल्कि शादी की डेट भी सामने आ गई है। 

पवित्र रिश्‍ता जैसे सीरियल से डेब्‍यू करने वालीं अंकिता लोखंडे की शादी के बारे में हम एक्सक्लूसिव अपडेट लेकर आए हैं। अंकिता लोखंडे और विक्की जैन ने आखिरकार शादी के बंधन में बंधने के फैसले पर मुहर लगा दी है। ताजा अपडेट के मुताबिक विक्की और अंकिता दिसंबर में सात फेरे लेंगे। 

12, 13 और 14 दिसंबर चर्चा की जा रही तारीखें हैं। आगे सुनने में आ रहा है कि करीबी दोस्तों और रिश्तेदारों को सूचित कर दिया गया है। यहां तक कि अंकिता लोखंडे-विक्‍की जैन की शादी के इनविटेशन कार्ड छपने शुरू हो गए हैं। जल्द ही रिश्तेदारों और दोस्तों के यहां ये भेज दिए जाएंगे।

साल 2021 के अंत में शादियों का मौसम आने वाला है। पहले जो खबरें आईं वो थीं कैटरीना कैफ- विक्की कौशल को लेकर थीं कि दोनों दिसंबर में शादी कर रहे हैं। इसी बीच राजकुमार राव और पत्रलेखा के नवंबर में शादी के बंधन में बंधने की चर्चाएं हैं।और अब अंकिता लोखंडे-विक्की जैन ने दिसंबर में शादी करने का फैसला कर फैन्स को सरप्राइज देने का पूरा प्लान बना लिया है।

अंकिता लोखंडे-विक्‍की जैन की ऐसे हुई थी मुलाकात 
अंकिता लोखंडे को उनके बॉयफ्रेंड विक्की जैन के साथ रिलेशनशिप के तीन साल पूरे हो गए हैं। विक्की जैन पेशे से बिजनेसमैन और फिल्म प्रोड्यूसर हैं। अंकिता लोखंडे और विक्की जैन की मुलाकात एक कॉमन फ्रेंड के जरिए ही हुई थी। इसके बाद दोनों कई बार मिले और फिर दोनों को प्यार हो गया। विक्की से पहले अंकिता लोखंडे, दिवंगत स्टार सुशांत सिंह राजपूत के साथ रिलेशन में थीं दोनों साल 2016 में अलग हो गए थे। इसके बाद अंकिता लोखंडे ने एक इंटरव्यू में बताया कि वह डिप्रेशन में भी चली गई थीं।

आपको बता दें, अंकिता की फैन फॉलोविंग आज करोड़ों में है वो छोटे परदे की एक सक्सेसफुल एक्ट्रेस मानी जाती हैं। सबसे लोकप्रिय शो पवित्रा रिश्ता से अंकिता लोखंडे को घर-घर पहचान मिली। सीरियल में अंकिता ने अर्चना की भूमिका निभाई थी जो कि सुशांत सिंह राजपूत की ऑनस्क्रीन पत्नी थी। इस हिट शो से अंकिता लोखंडे काफी मशहूर हुईं और आज बॉलीवुड में अपने कदम जमा रही हैं। अंकिता लोखंडे ने कंगना रनौत की फिल्म मणिकर्णिका- द क्वीन ऑफ झांसी से 2019 में डेब्यू किया। इसके बाद 2020 में एक्ट्रेस टाइगर श्रॉफ की फिल्म बागी-3 में नजर आई थीं

End of Article