Anamika web series: अपनी शादी के दिन का बदला लेगी सनी लियोनी, रिलीज हुई MX प्लेयर की वेब सीरीज अनामिका

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 10, 2022, 02:56 PM IST

Anamika Web series: सनी लियोनी की वेब सीरीज अनामिका MX प्लेयर में रिलीज हो गई है। इस वेब सीरीज को विक्रम भट्ट ने डायरेक्ट किया है। जानिए क्या है सीरीज की कहानी...

Anamika web series: अपनी शादी के दिन का बदला लेगी सनी लियोनी, रिलीज हुई MX प्लेयर की वेब सीरीज अनामिका

Sunny Leone MX Player series Anamika:  सनी लियोनी की वेब सीरीज अनामिका 10 मार्च 2022 से MX प्लेयर में स्ट्रीम हो रही है। इस वेब सीरीज को डायरेक्टर विक्रम भट्ट ने डायरेक्ट किया  है। अनामिका एक स्पाई थ्रिलर है। रिपोर्ट्स के मुताबिक सनी लियोनी की ये वेब सीरीज को हॉलीवुड फिल्म किल बिल से प्रेरित है।   

अनामिका और किल बिल दोनों में, लीड एक्ट्रेस बेमिसाल एक्शन सीक्वेंस करते हुए दिखाई दे रहे हैं। इसे ठीक तरीके से करने के लिए, सनी लियोन ने इस वेब सीरीज़ के लिए गन-फू की ट्रेनिंग ली है। इसके अलावा उन्होंने उमा थरमन से भी मार्शल आर्ट्स और तलवारबाजी में महीनों की ट्रेनिंग ली थी।  अनामिका के ट्रेलर में देखा भी जा सकता है, सनी लियोन और उमा थुरमान बदला लेने के लिए निकल गई हैं।  सनी लियोनी दुश्मनों से लड़ रही है ताकि वह अपने अतीत के बारे में पता लगा सके। वहीं, उमा एक दुल्हन का रोल निभा रही हैं, जो दुश्मनों से बदला लेने के लिए जापान जाती हैं। 

Sunny Leone trains in Gun fu for Vikram Bhatt's Anamika

शादी के दिन हुआ हमला
अनामिका में सनी लियोनी और उमा पर अपनी शादी के दिन हमला होता है। इसी दिन उन दोनों को पता चलता है कि वो एक प्रशिक्षित हत्यारे हैं। अब क्या ये महज इत्तेफाक है, ये जानने के लिए आपको ये वेब सीरीज देखनी होगी। अनामिका हिंदी के अलावा मराठी, बंगाली, तमिल, तेलुगु, मलायलम और कन्नड़ में भी डब की जा रही है। 10 मार्च 2022 से आप सभी एपिसोड को ओटीटी प्लेटफॉर्म एमएक्स प्लेयर में मुफ्त में देख सकते हैं।

Sunny Leone Slings Heavy Gun in Tina and Lolo

कुल 10 एपिसोड
अनामिका वेब सीरीज में कुल 10 एपिसोड है। वेब सीरीज में सनी लियोन के अलावा सोनाली सहगल, अयाज खान, समीर सोनी, शहनाज शेख और राहुल देव भी नजर आएंगे। 

वर्कफ्रंट की बात करें तो सनी लियोनी के पास कई प्रोजेक्ट्स हैं। कोला-कोला, ओह माय घोस्ट, रंगीला, वीरमादेवी, शेरो जैसी फिल्मों में नजर आने वाली हैं। आखिरी बार वह मोतीचूर चकनाचूर के गाने में नजर आई थीं। 
 

End of Article