Sunny Leone-Karan Johar से Hiten Tejwani तक, जुड़वां बच्चों के माता-पिता हैं ये 7 बॉलीवुड और TV सेलेब्स

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 20, 2021, 12:06 PM IST

Celebs Who Are Parents of Twin Children: बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री में कई ऐसे सेलिब्रिटीज हैं जिनके घर एक साथ दो खुशियां आई थीं। सनी लियोनी से संजय दत्त तक यह सेलिब्रिटीज जुड़वां बच्चों के माता-पिता हैं।

Sunny Leone-Karan Johar से Hiten Tejwani तक, जुड़वां बच्चों के माता-पिता हैं ये 7 बॉलीवुड और TV सेलेब्स

Celebs Parenting Twin Children: बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री के कई ऐसे सेलिब्रिटीज हैं जो बड़े और छोटे पर्दे पर अपना जलवा बिखेरने के साथ बच्चों की जिम्मेदारी भी बेहतरीन तरीके से निभाते हैं। अपने काम के साथ इन सेलिब्रिटीज ने अपने माता-पिता होने का धर्म भी बेहतरीन तरीके से निभाया है। वहीं, बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्रीज में कई ऐसे सेलिब्रिटीज भी हैं जिनके घर एक साथ दो बच्चों की किलकारियां गूंजी थीं। एक साथ घर में दो बच्चों के आने से सनी लियोनी, संजय दत्त, करणवीर बोहरा, करण जौहर जैसे कई सेलिब्रिटीज की खुशियां भी डबल हो गई हैं। 

सनी लियोनी (Sunny Leone)

वर्ष 2017 में सरोगेसी के जरिए सनी लियोनी के घर जुड़वां बच्चों ने जन्म लिया था। उन्होंने अपने घर 2 जुड़वां बेटों को वेलकम किया था। उनके बेटों का नाम आशेर सिंह वेबर और नोह सिंह वेबर है। सनी लियोनी और उनके पति ने बाद में एक लड़की को गोद लिया था जिसका नाम निशा कौर वेबर है। 

करणवीर बोहरा (Karanvir Bohra)

करणवीर बोहरा दो जुड़वां बेटियों के पिता हैं। करणवीर बोहरा ने अपनी बेटियों का नाम वियना और बेला रखा है। कई बार करणवीर बोहरा को अपनी बेटियों के साथ स्पाॅट किया गया है। 

करण जौहर (Karan Johar)

करण जौहर ने अपने घर एक साथ दो बच्चों को वेलकम किया था। अपने सोशल मीडिया पर अक्सर करण जोहर अपने बच्चों की तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। उनके जुड़वां बच्चों में एक लड़की और एक लड़का है, जिनका नाम रूही और यश है। 

हितेन तेजवानी (Hiten Tejwani)

वर्ष 2009 में हितेन तेजवानी और उनकी पत्नी जुड़वां बच्चों के माता-पिता बने थे। उनके बच्चों का नाम कात्या और नवीन है। 

संजय दत्त

बॉलीवुड के जानेमाने अभिनेता संजय दत्त भी जुड़वां बच्चों के पिता हैं। इनके घर एक साथ डबल खुशियों ने दस्तक दिया था। उनके बच्चों का नाम इकरा दत्त और शहरान दत्त है। 

शत्रुघ्न सिन्हा

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा भी जुड़वां बच्चों के पिता हैं। उनके घर जुड़वां बेटों ने जन्म लिया था। उनके बच्चों का नाम लव और कुश है। 

कृष्णा अभिषेक (Krishna Abhishek) 

जाने-माने कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक के घर दो बच्चों की किलकारियां गूंजी थीं। खबरों के अनुसार 14 बार IVF प्रेगनेंसी अटैम्पट करने के बाद उनके घर जुड़वां बच्चों ने जन्म लिया था। 

End of Article