KBC 13: Amitabh Bachchan ने पूरे किए इस शो के 1000 एपिसोड, भावुक होकर बोले 'खेल अभी खत्म नहीं हुआ' 

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 29, 2021, 05:49 PM IST

Kaun Banega Crorepati 13: हाल ही में कौन बनेगा करोड़पति रियलिटी शो के 1000 एपिसोड पूरे हो गए हैं। इस खास मौके पर अमिताभ बच्चन भावुक हो गए। कौन बनेगा करोड़पति के 1000वे एपिसोड पर अमिताभ बच्चन की बेटी श्वेता नंदा और नातिन नव्या नवेली नंदा को देखा गया। 

KBC 13: Amitabh Bachchan ने पूरे किए इस शो के 1000 एपिसोड, भावुक होकर बोले 'खेल अभी खत्म नहीं हुआ' 
Photo Credit: People

Amitabh Bachchan Completes 1000 Episode of Kaun Banega Crorepati: सदी के महानायक अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) का रियलिटी शो कौन बनेगा करोड़पति (Kaun Banega Crorepati) दर्शकों का फेवरेट क्विज शो बन चुका है। हाल ही में अमिताभ बच्चन ने कौन बनेगा करोड़पति रियालिटी शो के 1000 एपिसोड पूरे कर लिए हैं। 21 साल पहले अमिताभ बच्चन अपना रियालिटी शो कौन बनेगा करोड़पति लेकर आए थे। 3 जुलाई 2000 के दिन पहली बार यह शो रात के 9:00 बजे टीवी पर प्रसारित किया गया था। इन 21 सालों में कौन बनेगा करोड़पति शो ने कई लोगों के सपने पूरे किए हैं। 1000 एपिसोड पूरे होने के खास मौके पर अमिताभ बच्चन के साथ उनकी बेटी श्वेता नंदा (Shweta Nanda) और उनकी नातिन नव्या नवेली नंदा (Navya Naveli Nanda) को देखा गया। 

अमिताभ बच्चन ने पूरे किए कौन बनेगा करोड़पति के 1000 एपिसोड 

अमिताभ बच्चन का पॉपुलर रियालिटी क्विज शो कौन बनेगा करोड़पति के 1000 एपिसोड पूरे हो गए हैं। इस खास मौके पर अमिताभ बच्चन की बेटी श्वेता नंदा ने बिग बी से पूछा कि उन्हें 1000 एपिसोड पूरे करने पर कैसा लग रहा है। जिसके बाद अमिताभ बच्चन ने कहा कि 'ऐसा लग रहा है पूरी दुनिया बदल गई।' जिसके बाद फ्लैशबैक दिखाया गया जिसमें इस‌ शो‌ के पहले करोड़पति से लेकर पहली महिला करोड़पति और जूनियर करोड़पति की झलक भी देखी गई। जैसे ही फ्लैशबैक खत्म हुआ वैसे ही बिग बी इमोशनल हो गए। लेकिन फिर से उत्साहित होकर अमिताभ बच्चन ने कहा 'बट खेल अभी खत्म नहीं हुआ।' 

कौन बनेगा करोड़पति 13 में फिलहाल स्टूडेंट्स स्पेशल वीक चल रहा है। आज के एपिसोड में हॉट सीट पर Arunodai को देखा जाएगा जो अपनी मासूमियत और मिमिक्री से अमिताभ बच्चन का दिल जीत लेंगे। इस नन्हे कंटेस्टेंट की मिमिक्री देखकर अमिताभ बच्चन हंसते-हंसते लोटपोट हो गए। 

End of Article