Celesti Bairagey First TV Show: पिछले कुछ दिनों से बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट की हमशक्ल सेलेस्टी बैरागी सुर्खियों में बनी हुई हैं। सोशल मीडिया पर सेलेस्टी बैरागी की तस्वीरें और वीडियोज रोजाना वायरल होती हैं जिन्हें लाखों व्यूज मिलते हैं। असम की रहने वाली सेलेस्टी फिलहाल इंग्लिश लिटरेचर की पढ़ाई कर रही हैं। वह ना ही सिर्फ आलिया भट्ट की हमशक्ल हैं बल्कि उनकी बहुत बड़ी फैन भी हैं। जब सेलेस्टी बैरागी ने आलिया भट्ट की फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी से उनका एक सीन रीक्रिएट किया था तब इस वीडियो को सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया गया था। हाल ही में खबर आई है कि जल्द ही सेलेस्टी बैरागी अपना टीवी डेब्यू करने वाली हैं।
ई टाइम्स की एक खबर के अनुसार, अब सेलेस्टी बैरागी को अपकमिंग शो रज्जो रॉकेट में लीड किरदार में देखा जाएगा। अपने किरदार और टीवी शो पर बात करते हुए सेलेस्टी बैरागी ने कहा 'मुझे हमेशा से स्कूल में ड्रामा और स्किट करने का शौक रहा है और मैं एक ऐक्टर बनना चाहती हूं। मैं आलिया भट्ट की बहुत बड़ी फैन हूं और मुझे उनकी फिल्में देखना बहुत पसंद है। एक युवा लड़की होने के नाते, मैं नए रील्स और स्टोरी के साथ अपना सोशल मीडिया अपडेट करती रहूंगी। कुछ महीने पहले, मैंने गंगूबाई काठियावाड़ी का एक सीन रीक्रिएट किया था और उसे पोस्ट किया था। जिसे मेकर्स ने देखा और मुझे ऑडिशन के लिए बुलाया। कुछ माॅक शूट के बाद मुझे यह रोल मिल गया।'
कुल्लू मनाली में पहली बार शूटिंग करने का एक्सपीरियंस साझा करते हुए सेलेस्टी ने कहा 'हमने माइनस डिग्री टेंपरेचर में इस शो के लिए कुल्लू में शूटिंग की और कई मुश्किल स्टंट्स किए। मुझे इस बात की बहुत खुशी है कि मेकर्स मेरे प्रति बहुत अच्छे हैं क्योंकि यह किसी भी छोटे शहर की लड़की के लिए एक चैलेंजिंग रोल करना आसान नहीं है। यह शो एक एथलीट की जर्नी पर आधारित है और मुझे खुशी है कि अपने पहले शो के लिए मैं बहुत गर्व महसूस करती हूं। हाइवे में आलिया भट्ट का रोल मेरा फेवरेट है और मैं उम्मीद करती हूं कि भविष्य में मैं ऐसे रोल कर सकूं और मुझे उनसे मिलने का मौका मिले।'

