कब मीका सिंह की दुल्हनिया बनेंगी आकांक्षा पुरी? एक्ट्रेस ने कहा- लोग मुझे डेटिंग करते हुए क्यों नहीं देख सकते

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 24, 2022, 08:05 PM IST

Akanksha Puri On Marriage: दर्शकों को आकांक्षा पुरी और मीका सिंह की शादी का इंतजार है। ऐसे में अदाकारा ने शादी के विषय पर खुलकर अपनी बात रखी है।

कब मीका सिंह की दुल्हनिया बनेंगी आकांक्षा पुरी? एक्ट्रेस ने कहा- लोग मुझे डेटिंग करते हुए क्यों नहीं देख सकते
Photo Credit: Instagram

Akanksha Puri On Marriage With Mika Singh: स्वयंवर मीका दी वोटी शो में बॉलीवुड इंडस्ट्री के पॉपुलर गायक मीका सिंह ने अपनी होने वाली पत्नी के तौर पर आकांक्षा पुरी को चुना था। फिलहाल मीका सिंह और आकांक्षा पुरी ‌एक दूसरे को डेट कर रहे हैं और यह समय खुल कर इंजॉय कर रहे हैं। ऐसे में यह खबरें आ रही हैं की मीका‌ सिंह शादी को लेकर जल्दबाजी नहीं करना चाहते हैं।‌ लेकिन उनके फैंस उन्हें आकांक्षा पुरी के साथ शादी के बंधन में बंधते हुए देखना चाहते हैं। हाल ही में आकांक्षा पुरी से मीका सिंह के साथ शादी को लेकर सवाल पूछा गया, जहां अदाकारा ने इस विषय पर खुलकर अपनी बात रखी।

मीडिया ने जब आकांक्षा पुरी को मीका सिंह से शादी को‌ लेकर सवाल किया तब व‌ह‌ खफा हो गईं और कहा कि लोग उन्हें डेटिंग करते हुए क्यों नहीं देख सकते हैं और क्यों चाहते हैं कि वह शादी करें। आकांक्षा पुरी ने कहा 'मुझे नहीं पता कि लोग मुझे डेटिंग फेज में क्यों नहीं देख सकते हैं। वह बस मुझे शादी करते हुए देखना चाहते हैं। मैं डेट क्यों नहीं कर सकती, किसी के साथ रोमांस क्यों नहीं कर सकती और इस समय को इंजॉय क्यों नहीं कर सकती। मैं मीका जी के साथ यह समय इंजॉय करना चाहती हूं। मैं सिंगल हूं इसीलिए मैंने इस समय को बहुत मिस किया था और अब मैं इस डेटिंग फेज को इंजॉय करना चाहती हूं। थोड़ा रोमांस हो लाइफ में तो मजा आता है।' 

आकांक्षा मीका के ‌साथ बहुत खुश हैं और ‌दोनों को एक दूसरे के साथ बहुत कंफर्टेबल महसूस होता है। उन्होंने कहा 'जब आप 13 साल से दोस्त हैं और दोस्ती के रिश्ते को नए‌ लेवल पर ले जाते हैं तो इसमें समय लगता है। अभी हम दोनों अपनी जिंदगी के मैच्योर स्टेज पर हैं।' इसके साथ आकांक्षा पुरी ने ये भी कहा कि इस साल वह‌ अपने जन्मदिन पर बहुत ही लैविश पार्टी रखने वाली हैं। 

End of Article