राजू श्रीवास्तव की तबीयत पर सुनील पाल का दावा, बोले- अब नहीं पड़ेगी कॉमेडियन को वेंटिलेटर की जरूरत 

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 24, 2022, 06:01 PM IST

Sunil Pal On Raju Srivastava Health Condition: जाने-माने कॉमेडियन और राजू श्रीवास्तव के दोस्त सुनील पाल ने राजू की तबीयत को लेकर एक नया अपडेट दिया है। सुनील पाल ने यह दावा किया है कि राजू श्रीवास्तव को जल्द ही वेंटिलेटर सपोर्ट से हटाया जा सकता है।

राजू श्रीवास्तव की तबीयत पर सुनील पाल का दावा, बोले- अब नहीं पड़ेगी कॉमेडियन को वेंटिलेटर की जरूरत 
Photo Credit: Instagram

Sunil Pal On Raju Srivastava Health Condition: जाने-माने कॉमेडियन और द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज सीजन 1 के विजेता सुनील पाल ने अपने दोस्त राजू श्रीवास्तव के फैंस को सकारात्मक रहने के लिए अनुरोध किया है। इसके साथ सुनील पाल ने राजू श्रीवास्तव की तबीयत को लेकर एक बड़ा अपडेट भी दिया है। उन्होंने कहा कि राजू श्रीवास्तव की तबीयत में पिछले कुछ दिनों से धीरे-धीरे सुधार आया है। उन्होंने यह भी दावा किया है कि राजू श्रीवास्तव को आज वेंटिलेटर सपोर्ट से हटाया जा सकता है। राजू श्रीवास्तव के दोस्त और परिवार वाले लगातार कॉमेडियन की तबीयत को लेकर अपडेट देते रहते हैं। 

राजू श्रीवास्तव की तबीयत पर बात करते हुए सुनील पाल ने कहा 'जितना मैं जानता हूं, उनका रिस्पांस पॉजिटिव है और वह रिकवर कर रहे हैं। बाकी सब प्रार्थना पर निर्भर करता है। हमें सकारात्मक सोचने की जरूरत है। उनका शरीर अलग अलग तरीके से रिएक्ट कर रहा है और यही वजह है कि हर कोई अलग-अलग स्टेटमेंट दे रहा है। भगवान की कृपा से, अभी वह स्टेबल हैं। चलिए अच्छे की कामना करते हैं।' इसके बाद सुनील पाल ने यह कहा कि 'मुझे अभी यकीन नहीं है क्योंकि मैंने उनके परिवार से बात नहीं की है लेकिन मैंने यह सुना है कि उन्हें आज वेंटिलेटर से हटाया जा सकता है।'

इसके बाद सुनील ने बताया 'फिलहाल के लिए कुछ भी कंफर्म नहीं है। यह सब उनके स्वास्थ्य पर निर्भर करता है। मैं उन्हें देखने के लिए 2 या 3 दिनों में दिल्ली जाया करूंगा। वह मेरे बड़े भाई होने के साथ एक गाइड भी हैं और हमें उनकी जल्दी रिकवरी के लिए प्रार्थना करना चाहिए।' 10 अगस्त को जिम में राजू श्रीवास्तव को हार्ट अटैक आया था जिसके बाद उन्हें दिल्ली एम्स में भर्ती किया गया था। तब से वह दिल्ली एम्स में ही भर्ती हैं।

End of Article