एकता कपूर का टीवी सीरियल नागिन दर्शकों को खूब पसंद आता है। यही वजह है कि उन्होंने हाल ही में इस हिट सीरिज का चौथा पार्ट नागिन-4 लॉन्च किया है। निया शर्मा, जैसमीन भसीन और विजयेंद्र कुमेरिया स्टारर नागिन-4 को भी ऑडियंस का खूब प्यार मिल रहा है। सीरियल ने बार्क टीआरपी लिस्ट में भी अपने पैर जमाने शुरू कर दिए हैं। अब खबर है कि छोटे परदे पर जल्द एक और नया नागिन सीरियल लॉन्च होने वाला है। जी हां, नागिन के कॉन्सेप्ट पर ही जल्द एक और सीरियल फिर लौट आई नागिन दस्तक देने जा रहा है।
खबर है कि नागिन-4 को मिल रहे जबरदस्त रिस्पॉन्स के बाद फेमस टीवी सीरियल फिर लौट आई नागिन भी कमबैक करने की प्लानिंग कर रहा है। जल्द ही इसका दूसरा सीजन आने वाला है। दंगल चैनल पर ये सीरियल काफी पॉपुलर हुआ था। यहां तक कि इस टॉप हिंदी सीरियल में गिना जाने लगा था। इसी वजह से मेकर्स फिर लौट आई नागिन का दूसरा सीजन लाने के प्लान में हैं।
Naagin TV Serial: सीरियल फिर लौट आई नागिन की सीजन-2 के साथ हो रही वापसी, नागिन-4 को देगा टक्कर
- Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
- Updated Jan 12, 2020, 08:19 PM IST
Phir Laut Aayi Naagin 2: नागिन-4 को मिल रहे जबरदस्त रिस्पॉन्स के बाद फेमस टीवी सीरियल फिर लौट आई नागिन भी कमबैक करने की प्लानिंग कर रहा है। जल्द ही इसका दूसरा सीजन आने वाला है...
Photo Credit: Instagram
End of Article

