आदित्य नारायण ने होस्टिंग को कहा अलविदा! 15 साल, 9 सीजन और 350 एपिसोड करने के बाद छोड़ा 'सा रे गा मा पा'

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 8, 2022, 06:26 AM IST

Aditya Narayan quits Sa Re Ga Ma Pa hosting after 9 season: आदित्य नारायण ने घोषणा की है कि वो अब सिंगिंग रियलिटी शो ‘सा रे गा मा पा’ की होस्टिंग छोड़ रहे हैं। ये ऐलान उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक नया पोस्ट शेयर कर किया है...

आदित्य नारायण ने होस्टिंग को कहा अलविदा! 15 साल, 9 सीजन और 350 एपिसोड करने के बाद छोड़ा 'सा रे गा मा पा'

Aditya Narayan quits Sa Re Ga Ma Pa: आदित्य नारायण ने हाल ही में एक बड़ा फैसला किया है। सिंगर आदित्य नारायण ने घोषणा की है कि वो अब सिंगिंग रियलिटी शो ‘सा रे गा मा पा’ की होस्टिंग छोड़ रहे हैं। ये ऐलान उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक नया पोस्ट शेयर कर किया है। आदित्य नारायण ने एक इमोशनल नोट शेयर किया और इसमें उन्होंने बताया कि कैसे वक्त इतनी जल्दी बीतता चला जाता है। आदित्य ने सा रे गा मा पा की पूरी टीम को भी धन्यवाद दिया। इस बीच आदित्य नारायण ने अपनी निजी जिंदगी में भी आए बदलाव के बारे में भी जिक्र किया है। 

जैसा कि सा रे गा मा पा 2022 के विजेता की घोषणा हो चुकी है। रविवार को हुए ग्रैंड फिनाले में 19 साल की नीलांजना रे ने शो की ट्रॉफी अपने नाम की। इस सीजन के खत्म होने के साथ ही आदित्य नारायण ने भी शो को अलविदा कहने का बड़ा फैसला लिया है। अपने पोस्ट में शो के स्टेज से कई तस्वीरें शेयर करते हुए आदित्य नारायण ने लिखा- 'भारी मन के साथ मैं एक ऐसे शो सारेगामापा की होस्टिंग से विदा लेता हूं जिसने मुझे एक अडल्ट के रूप में पहचान दी। 18 साल के टीनेजर से लेकर एक युवा होने तक, एक खूबसूरत पत्नी और बेटी होने तक। 15 साल, 9 सीजन, 350 एपिसोड.... समय वाकई उड़ता है।'

आदित्य नारायण के इस पोस्ट ने सभी सेलिब्रिटीज को हैरान कर दिया है। कई लोग कमेंट्स करके उन्हें शो छोड़ने की वजह पूछ रहे हैं। निया शर्मा, विशाल ददलानी सहित कई सेलेब्स ने आदित्य के पोस्ट पर कमेंट्स किए हैं। 

आपको बता दें, बॉलीवुड सिंगर- एक्टर आदित्य नारायण हाल ही में पापा बने हैं। उनकी पत्नी श्वेता अग्रवाल ने एक बेटी को जन्म दिया है। उनकी बेटी का जन्म 24 फरवरी, 2022 को मुंबई के सबअर्बन नर्सिंग होम में हुआ था। पिता बनने की जानकारी देते हुए आदित्य ने बताया कि वो चाहते थे कि उनकी बेटी हो। मालूम हो कि आदित्य और श्वेता ने फिल्म शापित (2010) में एक साथ काम किया था। यहां से दोनों करीब आए और कई साल डेट करने के बाद 1 दिसंबर, 2020 को दोनों ने शादी की थी।

End of Article