बॉलीवुड

EXCLUSIVE: 400 वर्ग फुट के घर में 6 लोगों के साथ रहती थीं Isha Koppikar, नया घर को लेकर कही ये बात

  • Authored by: अभय
  • Updated Nov 11, 2026, 02:20 PM IST

Fiza Fame Isha Koppikar House Tour: ईशा कोप्पिकर ने फिल्मों में अपनी पहचान बनाने के लिए लंबा सफर तय किया है। अब एक्ट्रेस ने बचपन, परिवार की फाइनेंशियल कंडीशन और अपने सपनों को लेकर कई बातें साझा की हैं।

Image

डॉक्टर बनाना चाहते थे पिता, लेकिन ईशा कोप्पिकर ने चुनी अपनी राह; छोटे से घर से ऐसे तय किया बॉलीवुड तक का सफर (Image Source: Zoom Youtube)

Fiza Fame Isha Koppikar House Tour: बॉलीवुड एक्ट्रेस ईशा कोप्पिकर (Isha Koppikar) ने अपने करियर में कई तरह के किरदार निभाए हैं। फिल्म इंडस्ट्री में उनकी पहचान सिर्फ एक्टिंग तक सीमित नहीं रही, बल्कि वह अपने बेबाक अंदाज के लिए भी जानी जाती हैं। हालांकि, आज जिस मुकाम पर वो हैं, वहां तक पहुंचने का उनका सफर आसान नहीं था। एक्ट्रेस ने हाल ही में अपनी जिंदगी के पुराने दिनों को याद किया और बताया कि बचपन में उनका परिवार किस तरह रहता था। तो चलिए जानते हैं कि ईशा कोप्पिकर ने Zoom को दिए इंटरव्यू में क्या-क्या खुलासे किए हैं, जिसको लेकर इतनी चर्चा हो रही है।

400 वर्ग फुट के घर में रहता था पूरा परिवार

ईशा कोप्पिकर ने हाल ही में Zoom को दिए एक इंटरव्यू में अपने घर का टूर कराया। इस दौरान उन्होंने अपने बचपन और परिवार के बारे में कई बातें बताईं। एक्ट्रेस ने कहा, 'मेरा जन्म एक मिडिल क्लास परिवार में हुआ था। हम 400 स्क्वायर फीट के घर में रहते थे और मेरे माता-पिता मुझे मेरी हर इच्छा पूरी करके नहीं दे सकते थे। लेकिन मैंने उनसे कभी ज्यादा कुछ मांगा भी नहीं। मैं अक्सर सोचती थी कि मैं अपने माता-पिता से चीजें कैसे मांग सकती हूं, जब उन्होंने मुझे जिंदगी ही दी है। मैंने तय कर लिया था कि मुझे जो भी हासिल करना है, अपने दम पर करूंगी। अगर ऐसा नहीं कर पाई, तो कोई बात नहीं।' ईशा ने बताया कि उन्हें मेडिकल कॉलेज में एडमिशन नहीं मिल पाया था। इसके बाद उन्होंने अपनी मेहनत और काबिलियत के दम पर ग्रेजुएशन करने का फैसला किया। उन्होंने लाइफ साइंस में ऑनर्स की डिग्री पूरी की। एक्ट्रेस ने कहा, 'जब आप कोई चीज अपने दम पर हासिल करते हैं, तो उसकी खुशी ही अलग होती है। आप थोड़ा हासिल करें या बहुत कुछ, वह आपका अपना होता है।'

छोटे से घर में परिवार के साथ रहती थीं ईशा

ईशा ने अपने बचपन के घर को याद करते हुए बताया कि उनका घर काफी छोटा था। वहां न तो सजावट का सामान था और न ही पेंटिंग्स। उस समय जिंदगी काफी सादी थी। सोशल मीडिया भी नहीं था, जिस पर लोग दूसरों की जिंदगी देखकर अपनी चीजों की तुलना करते थे। एक्ट्रेस ने कहा कि उनका परिवार भगवान की दी हुई हर चीज में खुश रहता था। उन्होंने यह भी कहा कि जिंदगी में खुशी इस बात पर निर्भर नहीं करती कि आपके पास कितना है या कितना नहीं है। अपने पुराने घर के बारे में बात करते हुए ईशा ने कहा, 'मुझे कभी ऐसा महसूस ही नहीं हुआ कि मैं 400 स्क्वायर फीट के घर में रह रही हूं। हम छह लोग थे। सच कहूं तो मेरा घर इस कमरे से भी छोटा था। मेरे माता-पिता, भाई, दादी और घर में काम करने वाले दो लोग, सभी साथ रहते थे। सोचिए, इतने सारे लोग एक साथ रहते थे! लेकिन मुझे कभी नहीं लगा कि घर बहुत छोटा है। इसके बाद हम दूसरे घर में शिफ्ट हुए, जो करीब 800 स्क्वायर फीट का था। फिर हम 2,000 स्क्वायर फीट के घर में रहने लगे। और अब मैं इस घर में रहती हूं, जो उससे भी बड़ा है। मेहनत करने से जिंदगी आपको यहां तक लेकर आती है। आपको मेहनत करनी ही पड़ती है, इसके अलावा कोई रास्ता नहीं है। जैसा कि मैंने कहा, अगर आपके सपने बड़े हैं, तो वे आपको सोने नहीं देते।'

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article