Aditya Narayan Weight Loss: आदित्य नारायण ने घटाया 13 किलो वजन, कोरोना वायरस के बाद बढ़ गया था सिंगर का वजन

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 9, 2021, 08:27 AM IST

बॉलीवुड सिंगर और होस्ट आदित्य नारायण ने 13 किलो वजन घटाया है। उन्होंने बताया कि किस कारण उनका वजन बढ़ गया था और कैसे उन्होंने इसे घटाया।

Aditya Narayan Weight Loss: आदित्य नारायण ने घटाया 13 किलो वजन, कोरोना वायरस के बाद बढ़ गया था सिंगर का वजन
Photo Credit: Instagram

बॉलीवुड सिंगर और एंकर आदित्य नारायण ने कुछ समय पहले सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीर शेयर की थी जिसमें उनका बढ़ा हुआ वजन नजर आ रहा था। दरअसल कोरोना वायरस की चपेट में आने के बाद रिकवरी के दौरान उनका वजन बढ़ गया था, जिसे अब उन्होंने पूरी तरह घटा लिया है। 

कोविड होने के बाद बढ़ गया था वजन

आदित्य इन दिनों सिंगिंग शो सा रे गा मा पा होस्ट कर रहे हैं। आदित्य ने बताया कि उन्होंने 13 किलो वजन कम किया है। उन्होंने कहा, 'मैं वास्तव में कभी भी मोटा नहीं था, लेकिन कोविड होने के बाद दवाइयां लेनी थीं, जिसके कारण मेरा वजन बढ़ गया था। उस समय कोविड बहुत ज्यादा फैला हुआ था और मैं कई दिनों से जिम नहीं गया था साथ ही मुझे भारी दवाएं लेनी पड़ीं। इसलिए ठीक होने के बाद मैंने जिम जाने और एक्स्ट्रा फ्लैब को कम करने का फैसला किया।'

ऐसे घटाया वजन

आदित्य ने अपने वेट लॉस के बारे में बात करते हुए बताया, 'मैं जिम में 2-3 घंटे वर्कआउट करता था। मैंने अपनी मील कम की और उचित अनुपात में खाया। इसे फॉलो कर मैं फिर से फिट हो गया। जब फिट रहने की बात आती है तो सख्त अनुशासन का पालन करना जरूरी होता है। मैं मोटा नहीं था लेकिन फिट होने की जरूरत थी। हमारे काम में बहुत भागदौड़ भी शामिल है और इसलिए जब स्वास्थ्य की बात आती है तो फिट रहना और ध्यान केंद्रित करना महत्वपूर्ण होता है।' 

शुरू करना चाहते हैं परिवार

आदित्य ने हाल ही में कहा था कि वो अपना परिवार शुरू करना चाहते हैं। इस बारे में बात करते हुए आदित्य ने कहा था, 'हां, इसलिए मुझे श्वेता के साथ छुट्टियों पर जाना पसंद है। मैं अपनी पत्नी के साथ क्वालिटी टाइम बिताऊंगा तभी तो मैं परिवार शुरू कर पाऊंगा।' आदित्य ने कहा, श्वेता और मैं नेचर लवर (प्रकृति प्रेमी) हैं और हमें ट्रैवल करना पसंद है। हम पहाड़ों और बीच का मजा लेते हैं। हमारी शादी के बाद, हम छोटी वेकेशंस एन्जॉय कर रहे हैं।'

पिछले साल हुई थी शादी

मालूम हो कि कई साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद दिसंबर 2020 में आदित्य और श्वेता ने शादी कर ली थी। उनकी शादी प्राइवेट सेरेमनी में हुई थी। दोनों पिछले करीब 10 सालों से एक दूसरे को डेट कर रहे थे। उन्होंने जुहू स्थित इस्कॉन मंदिर में सिंपल तरीके से शादी की थी। 

End of Article