Chahat Khanna Photos: चाहत खन्ना ने बिकिनी में शेयर की बोल्ड फोटोज, दो बच्चों की मां का दिखा ग्लैमरस अंदाज

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 11, 2020, 11:18 AM IST

एक्ट्रेस चाहत खन्ना ने सोशल मीडिया पर ब्लैक बिकिनी में अपनी तस्वीरें शेयर की हैं, जिन्हें लेकर वो चर्चा में हैं। चाहत अक्सर अपनी ग्लैमरस और खूबसूरत फोटोज शेयर करती हैं।

Chahat Khanna Photos: चाहत खन्ना ने बिकिनी में शेयर की बोल्ड फोटोज, दो बच्चों की मां का दिखा ग्लैमरस अंदाज
Photo Credit: Instagram

टीवी एक्ट्रेस चाहत खन्ना सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और अक्सर अपनी तस्वीरें व वीडियो शेयर करती रहती हैं। चाहत अपनी ग्लैमरस और खूबसूरत फोटोज के चलते खबरों में भी रहती हैं और अब एक बार फिर वो खबरों में हैं। 

चाहत इन दिनों दुबई में हैं और लगातार अपनी खूबसूरत फोटोज शेयर कर रही हैं। हाल ही में उन्होंने ब्लैक बिकिनी में फोटोज शेयर की हैं, जो सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। चाहत की ये फोटोज उनके फैंस को बहुत पसंद आ रही हैं और वो इसपर कमेंट कर एक्ट्रेस की तारीफ कर रहे हैं। यह पहली बार नहीं है जब चाहत अपनी खूबसूरत फोटोज के चलते चर्चा में हों, इससे पहले भी वो कई बार अपनी ग्लैमरस तस्वीरों पोस्ट कर खबरों में आ चुकी हैं। 

मीका सिंह संग जुड़ चुका है नाम

मालूम हो कि चाहत का नाम सिंगर मीका सिंह के साथ जुड़ चुका है। इस साल लॉकडाउन के दौरान अप्रैल महीने में दोनों का गाना 'बड़े अच्छे लगते हैं' रिलीज हुआ था, जिसमें दोनों रोमांटिक अंदाज में नजर आए थे। गाना रिलीज होने से पहले दोनों ने सोशल मीडिया पर कई रोमांटिक तस्वीरें भी शेयर की थीं, जिसके बाद यह कयास लगाए गए थे कि वो रिलेशनशिप में हैं। हालांकि चाहत ने इन खबरों का खंडन किया था। चाहत ने कहा था कि वो अभी शादी के लिए तैयार नहीं हैं लेकिन रिलेशनशिप के लिए तैयार हैं और इससे खुद को नहीं रोकेंगी।

टूट चुकी हैं दो शादियां

बता दें कि चाहत खन्ना ने दिसंबर 2006 में भरत नरसिंहानी से शादी की थी लेकिन यह लंबे समय तक नहीं टिक पाई। चाहत ने यह आरोप लगाया था कि भरत उनके साथ मारपीट करते थे। इसके बाद उन्होंने फरवरी 2013 में फरहान मिर्जा से शादी की, दोनों की दो बेटियां भी हैं। लेकिन चाहत की दूसरी शादी भी लंबे समय तक नहीं टिक पाई और साल 2018 में उन्होंने अपने पति पर यौन और मानसिक उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए तलाक केस फाइल किया। 

इन सीरियल- फिल्मों में किया काम

चाहत कई टीवी सीरियल और फिल्मों में काम कर चुकी हैं। छोटे पर्दे की बात करें तो वो हीरो- भक्ति ही शक्ति है, कुमकुम- एक प्यारा सा बंधन, बड़े अच्छे लगते हैं और कुबूल है में नजर आ चुकी हैं। वहीं फिल्मों की बात करें तो चाहत ने द फिल्म, साढ़े सात फेरे... मोर देन अ वेडिंग, थैंक यू और प्रस्थानम जैसी फिल्मों में काम किया है। 
 

End of Article