कुंडली भाग्य के एक्टर की नागिन-5 में हुई एंट्री, हिना खान संग धीरज धूपर बनाएंगे नई जोड़ी?

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 8, 2020, 04:39 PM IST

Dheeraj Dhoopar in Naagin 5: एकता कपूर के शो नागिन 5 में कुंडली भाग्य के एक्टर धीरज धूपर नजर आ सकते हैं। शो में हिना खान के साथ धीरज की जोड़ी दिखेगी।

कुंडली भाग्य के एक्टर की नागिन-5 में हुई एंट्री, हिना खान संग धीरज धूपर बनाएंगे नई जोड़ी?
Photo Credit: Instagram

टीवी के सबसे पसंदीदा शो में से एक नागिन का पांचवां सीजन भी आएगा, ये बात सभी जानते हैं। कोरोना वायरस के बीच हाल ही में नागिन- 4 की शूटिंग शुरू हुई है लेकिन जल्द ही ये शो ऑफ एयर होगा।

शो के अगले सीजन की स्टारकास्ट से जुड़ी अहम खबर सामने आ रही है। जानकारी के मुताबिक शो में एक्टर धीरज धूपर नजर आ सकते हैं। एक वेबसाइट के मुताबिक कुंडली भाग्य के लीड एक्टर धीरज शो में अहम रोल निभाते दिखेंगे। 

हिना खान के अपोजिट आ सकते हैं नजर

धीरज धूपर नागिन 5 में एक्ट्रेस हिना खान के अपोजिट नजर आ सकते हैं। हालांकि शो में हिना कैमियो रोल में होंगी लेकिन धीरज का रोल शो में अहम होगा। मालूम हो कि नागिन के पुराने सीजन में एक्ट्रेस मौनी रॉय, अदा खान, सुरभि ज्योति, करिश्मा तन्ना और अनीता हसनंदानी नागिन का रोल निभा चुकी हैं और यह शो टीवी के सबसे चर्चित शोज में से एक है।  

सुरभि चंदना होंगी लीड एक्ट्रेस

एकता कपूर के शो के 5वें सीजन के लिए नई नागिन होंगी इश्कबाज की एक्ट्रेस सुरभि चंदना तो वहीं इसके लिए लीड एक्टर की तलाश जारी है। लीड एक्टर के रोल के लिए शिविन नारंग और वरुण सूद का नाम सामने आ रहा है हालांकि इसकी पुष्टि अभी नहीं हुई है।

बता दें कि नागिन 4 में एक्ट्रेस निया शर्मा, रश्मि देसाई, अनीता हसनंदानी और विजेंद्र कुमेरिया नजर आ रहे हैं। माना जा रहा है कि शो इस महीने के अंत तक रैप अप कर दिया जाएगा और कुछ ही समय में नागिन का पांचवां सीजन लॉन्च किया जाएगा।

इन सीरियल्स में काम कर चुके हैं धीरज

धीरज की बात करें तो वो छोटे पर्दे का जाना पहचाना नाम हैं। वो कई मशहूर सीरियल्स में काम कर चुके हैं जिसमें मात पिता के चरणों में स्वर्ग, बहनें, मिसेज तेंदुलकर, जिंदगी कहे- स्माइल प्लीज, कुछ तो लोग कहेंगे, ससुराल सिमर का, कुंडली भाग्य, कुमकम भाग्य शामिल है। इसके अलावा वो सा रे गा मा पा और डांस इंडिया डांस को होस्ट कर चुके हैं।

End of Article