इमली सहित इन 5 TV सीरियल पर लगेगा ताला! कहीं गिरती TRP तो कहीं बोरिंग कहानी है वजह!

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 21, 2022, 08:07 PM IST

Imlie And These 4 TV Show going Off air? : सिर्फ इमली ही नहीं छोटे परदे पर कई ऐसे टीवी शोज हैं जिनका बोरिया बिस्तर पैक होने की नौबत आ चुकी हैं! जानें जल्द ही टाटा कहने जा रहे आपके चहेते ये 5 टीवी शोज...

इमली सहित इन 5 TV सीरियल पर लगेगा ताला! कहीं गिरती TRP तो कहीं बोरिंग कहानी है वजह!

5 TV Show Going Off Air: टीवी गलियारों में इस बात की चर्चा जोरों पर है कि इमली सीरियल(Imlie Serial) का पैकअप हो रहा है! जी हां... चर्चाएं हैं कि जल्द ही सुंबुल तौकीर खान और फहमान खान के इस सीरियल पर ताला लगने वाला है। इसके पीछे की वजह लगातार कलाकारों का शो छोड़कर जाना माना जा रहा है। इमली में आदित्य की भूमिका निभाने वाले एक्टर मनस्वी वशिष्ठ ने इसे अलविदा कह दिया है। तभी से लगातार इमली टीवी सीरियल के ऑफ एयर होने के चर्चे हैं। वैसे सिर्फ इमली ही नहीं छोटे परदे पर कई ऐसे टीवी शोज हैं जिनका वाकई बोरिया बिस्तर पैक होने की नौबत आ चुकी हैं! यहां जानें जल्द ही टाटा कहने जा रहे आपके चहेते ये 4 टीवी शोज...

रक्षाबंधन (Rakshabandhan... Rasal Apne Bhai Ki Dhal)
खबर आ रही है कि टीवी सीरियल 'रक्षाबंधन: रसल अपने भाई की ढाल' ऑफ एयर हो रहा है। निशांत सिंह और नायरा बनर्जी स्टारर ये सीरियल पिछले साल जुलाई में ये टीवी शो लॉन्च किया गया था। अब इस फैमिली ड्रामा शो का आखिरी एपिसोड 30 अप्रैल को टेलीकास्ट किया जाएगा। जल्द ही इस नया टीवी शुभशगुन रिप्लेस करेगा। 

नीमा डैनजॉन्गपा (Nima Denzongpa)
कलर्स पर टेलिकास्ट होने वाला टीवी सीरियल नीमा डैनजॉन्गपा भी इसी लिस्ट का हिस्सा है। 23 अगस्त 2021 में शुरू हुआ सीरियल नीमा डैनजॉन्गपा भी अगले महीने बंद होने वाला है। सीरियल में आसामी एक्ट्रेस सुरभि दास लीड रोल निभा रही हैं। उनके साथ अक्षय केलकर भी अहम रोल में हैं। 
आपको बता दें, इसकी कहानी नॉर्थ ईस्ट की एक लड़की के जीवन पर आधारित है।

जिद्दी दिल-माने ना (Ziddi Dil Maane Na)
जिद्दी दिल-माने ना भी अब बंद होने की कगार पर है। इस शो में आज के युवाओं की पसंद का खास ध्यान रखते हुए कहानी लिखी गई है। स्पेशल एक्शन फोर्स की कठोरता के साथ इसमें जवानी में इश्क के अनुभव भी दिखाए गए हैं। सीरियल का आखिरी एपिसोड 22 मई को टेलिकास्ट किया जाएगा। जिद्दी दिल माने ना शो में शालीन मल्होत्रा, कावेरी प्रियम, कुणाल करण कपूर, दिलजोत छाबड़ा, आदित्य देशमुख और सिम्पल कौल मुख्य भूमिकाओं में हैं। 

अगर तुम ना होते(Aggar Tum Na Hote)
सिमरन कौर और हिमांशु सोनी का सीरियल अगर तुम ना होते भी अब बंद होने वाला है। यह शो लव स्‍टोरी और सस्‍पेंस का मिश्रण है। जो कि नवंबर 2021 में टेलिकास्ट किया था। अब नियति और अभिमन्‍यू दर्शकों को अलविदा कहने वाले हैं। अगर तुम ना होते का आखिरी एपिसोड 30 अप्रैल को टेलिकास्ट किया जाएगा। 

End of Article