टीवी मसाला

YRKKH को नोटिस थमाने के बाद चैनल ने इस सीरियल पर गिराई गाज, जल्द लगेगा ताला

Star Plus This Serial Going Off Air Soon: टीवी के पॉपुलर सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' को तो कम टीआरपी की वजह से चैनल ने नोटिस थमा ही दिया है। वहीं अब इसी चैनल के एक और सीरियल पर गाज गिरी है। बताया जा रहा है कि चैनल उसे जल्द ही बंद करने वाला है।

Image

फोटो क्रेडिट- स्टार प्लस इंस्टाग्राम

Star Plus This Serial Going Off Air Soon: टीवी के पॉपुलर सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' को लेकर बीते सोमवार को खबर आई थी कि चैनल ने गिरती टीआरपी देख मेकर्स को नोटिस भेज दिया है, साथ ही इसे पटरी पर लाने के लिए भी कहा है। 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' पर कम टीआरपी की वजह से काले बादल मंडरा ही रहे थे कि अब स्टार प्लस के एक और सीरियल पर गाज गिर गई है। बताया जा रहा है कि इस शो को भी कम टीआरपी की वजह से जल्द ही बंद कर दिया जाएगा। पहले भी इस सीरियल को कम टीआरपी के कारण चैनल की चेतावनी झेलनी पड़ी थी। लेकिन अब बताया जा रहा है कि कुछ ही दिनों में इसपर ताला लग जाएगा।

ये सीरियल कोई और नहीं बल्कि श्रीतमा मित्रा स्टारर 'आरती अंजली अवस्थी' (Arti Anjali Awasthi)है। इस सीरियल को अगस्त, 2024 में स्टार प्लस पर शुरू किया गया था। शुरुआत में सीरियल ने लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी थी। लेकिन बीते कुछ वक्त से इस शो की टीआरपी गिरती ही जा रही है। 'एडवोकेट अंजली अवस्थी' को जनरेशन लीप आने के बाद 'आरती अंजली अवस्थी' कर दिया गया। लेकिन दर्शकों से इसे ज्यादा भाव नहीं मिला। ऐसे में चैनल ने इसे अगले महीने यानी मार्च तक बंद करने का फैसला किया है।

बता दें कि 'आरती अंजली अवस्थी' (Arti Anjali Awasthi) की टीआरपी बढ़ाने के लिए मेकर्स इसमें पुराने सितारे तो वापस लेकर आए ही, साथ ही नए-नए ट्रैक के साथ अपनी पकड़ बनाने की भी कोशिश की। लेकिन उनकी ये कोशिशें नाकाम साबित हुईं। वहीं अब बताया जा रहा है कि 'आरती अंजली अवस्थी' की जगह स्टार प्लस पर सीरियल 'तारा' आएगा, जिसमें एक्टर कृषाल आहूजा और एक्ट्रेस कनिका कपूर मुख्य भूमिका अदा करती हुई नजर आएंगी। हालांकि 'आरती अंजली अवस्थी' के बंद होने की खबर पर अभी तक मेकर्स या फिर कलाकारों की ओर से कोई आधिकारिक टिप्पणी नहीं की गई है।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article