टीवी मसाला

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: बंद होने की कगार पर आया राजन शाही का शो! गिरती TRP देख चैनल ने थमाया नोटिस

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Serial Receives Notice: टीवी के पॉपुलर सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' ने दर्शकों के दिलों-दिमाग पर कब्जा किया हुआ था। लेकिन बीते कुछ दिनों से सीरियल की टीआरपी लगातार गिरती जा रही है। ऐसे में चैनल ने सीरियल की हालत देख मेकर्स को नोटिस थमाया है।

Image

फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Serial Receives Notice: टीवी के पॉपुलर सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' मनोरंजन की दुनिया में अपनी जबरदस्त पहचान बनाई हुई है। साल 2009 में शुरू हुआ 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' लोगों के दिलों-दिमाग पर सालों से छाया हुआ है। 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में इस वक्त चौथी पीढ़ी चल रही है। यूं तो शो लगातार टीआरपी में टॉप पर रहता था। लेकिन बीते कुछ समय से शो टॉप पर तो क्या, टॉप 5 से भी बाहर हो चुका है। 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में 8 साल का लीप भी आया, जिसमें अभिरा और अरमान की बेटियों की कहानी शुरू हुई, लेकिन इसके बाद भी सीरियल की टीआरपी में कोई वृद्धि नहीं हुई, बल्कि ये और कम होती चली गई। वहीं अब 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है।

    समृद्धि शुक्ला और रोहित पुरोहित स्टारर 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) को लेकर बताया जा रहा है कि सीरियल की गिरती टीआरपी देख चैनल ने मेकर्स को नोटिस थमा दिया है। गॉसिप टीवी की रिपोर्ट के मुताबिक, 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' अपने बाकी प्राइम टाइम सीरियल्स के मुकाबले अच्छा प्रदर्शन नहीं कर रहा है। शो से जुड़े सूत्र का कहना है कि चैनल आईपीएल 2026 शुरू होने से पहले 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' की टीआरपी में बढ़ोत्तरी देखना चाहता है, क्योंकि आमतौर पर आईपीएल के दौरान टीवी शोज की टीआरपी और भी ज्यादा गिर जाती है। ऐसे में चैनल ने नोटिस में मेकर्स से कहा है कि वे अपने ट्रैक पर दोबारा काम करें और सीरियल को पटरी पर लाने के लिए हाई-इंपैक्ट ड्रामा लेकर आएं।

    बता दें कि ये पहली बार नहीं है जब समृद्धि शुक्ला और रोहित पुरोहित स्टारर 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) को नोटिस मिला है। इससे पहले भी सीरियल को कई बार टीआरपी पर पकड़ बनाए रखने के लिए नोटिस भेजा जा चुका है। अब ये देखना दिलचस्प रहेगा कि राजन शाही सीरियल को पटरी पर लाने के लिए क्या करते हैं। यूं तो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के आने वाले ट्विस्ट की बात करें तो इसमें जल्द ही अरमान और अभिरा आमने-सामने होंगे। लेकिन ये देखना दिलचस्प होगा कि उनकी कहानी आगे क्या मोड़ लेगी।

    ashna malik
    आशना मलिकauthor

    आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

    और पढ़ें
    End of Article