Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler: टीवी सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में अभिरा और अरमान की जिंदगी में मायरा नया तूफान लेकर आई है। वो अरमान और मेहर की शादी का ऐलान करती है और इस वजह से सभी लोग हैरान रह जाते हैं। अरमान गुस्से में लाल हो जाता है और अभिरा का दिल टूट जाता है। इतना ही नहीं अरमान और मायरा के बीच खूब बहस होती है। अपकमिंग एपिसोड ने कावेरी पोद्दार का गुस्सा फूटेगा। आइए आपको इस शो के अपकमिंग एपिसोड आने वाले ट्विस्ट के बारे में बताते हैं।
शो में आगे देखने के लिए मिलेगा कि अरमान और मायरा के बीच बहस होती है। मायरा बार बार अरमान को मायरा से शादी करने के लिए बोलती है और अरमान किसी तरह मना करती है और इसी वजह से अरमान के सामने अभिरा मायरा को कोसने लगती है।
दूसरी तरफ विद्या, अरमान और मेहर की शादी का सोच कर ही खुश होगी और शादी को डेट निकालने के लिए बोलेगी। तब कावेरी पोद्दार का गुस्सा फूटेगा। वो विद्या को खूब सुनाएगी। वो साफ बोलेगी कि वो मेहर को शर्मिंदा होने का मौका दे रही है।
अपनी बात मनवाने के लिए अब मायरा ड्राम शुरू करेगी। मायरा अरमान को खुद से दूर करने की धमकी देगी और फिर कमरे में बंद हो जाएगी। इस मौके पर अरमान बहुत देर तक दरवाजे को पीटता रहता है लेकिन मायरा दरवाजा नहीं खोलती और रूम में तोड़ फोड़ शुरू कर देती है। इस वजह से अरमान और अभिरा डर जाएंगे।
कहानी में नया ट्विस्ट आएगा। शो में विद्या अरमान को डराएगी। वो अरमान को धमकी देगी कि अगर उसने मायरा की बात नहीं मानी तो वो कुछ गलत कर लेगी। ये सुनकर अरमान डर जाता है और मायरा के रूम का दरवाजा तोड़ देता है। इस मौके पर अरमान को अभिरा की बात भी याद आती है जिसमें अभिरा अरमान को मायरा की हर शर्त मानने के लिए बोलती है।
शो में अब धमाका होगा। मायरा और विद्या की वजह से अरमान मेहर संग शादी करने के लिए राजी हो जाएगा। वो सबको आकर अपना फैसला बताता है। इस मौके पर अभिरा का दिल टूट जाता है। अरमान इसके पास जाने की कोशिश करता है लेकिन मेहर और विद्या उसे जाने नहीं देते।
अरमान मेहर से शादी करने के लिए हां तो बोल देता है लेकिन इसके चेहरे की हवाइयां उड़ जाती है। वो बुत बना खड़ा रहता है और मायरा ये सब नोटिस करती है। मायरा को फील होता है कि अरमान शादी के फैसले से खुश नहीं है लेकिन विद्या की बातों से वो फिर ये सब नहीं सोचती।
आखिर में देखने के लिए मिलेगा कि अभिरा बेसुध हालत में पोद्दार हाउस से बाहर की तरफ जाती है और तभी उसे सपना आता है कि अरमान और मायरा से अपनी जिंदगी में उसकी जगह मेहर को दे दी।