Anupamaa 7 Maha Twist: टीवी सीरियल अनुपमा के अपकमिंग एपिसोड में बहुत सारा ड्रामा होने वाला है। सीरियल में अनुपमा को जया मिलने वाली है। जया का किडनैप पॉल और रोजी कर लेते हैं लेकिन दिग्विजय की मदद से वह अनुपमा दोस्त की बेटी की तलाश कर लेती है, लेकिन ड्रामा तो यहां से शूरू होगी। जया की जान बचाने के लिए अब अनुपमा को खूब पापड़ बेलने पड़ेंगे। दूसरी तरफ कोठारी निवास में भी हंगामा होगा। यहां पर मोटी बा का गुस्सा फूटेगा। आइए आपको बताते हैं कि अपकमिंग एपिसोड में कौन कौन से 7 ड्रामे होने वाले हैं।
अनुपमा के अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अनुपमा को जया मिल जाएगी, लेकिन उसकी हालत ठीक नहीं होगी। जया अस्पताल में भर्ती होगी। वहां पर डॉक्टर जया की हालत क्रिटिकल बताएंगे, जिस वजह से अनुपमा का दिल बैठ जाएगा।
अनुपमा की हालत तब और ज्यादा खराब हो जाएगी, जब अस्पताल में पैसों की डिमांड होगी। जया के इलाज के लिए जया के लिए एक लाख रुपये जमा करने होंगे। अनुपमा की मदद करने बंकू आगे आएगा, लेकिन दिग्विजय इस मौके पर उसकी मदद नहीं कर पाएगा।
कोठारी निवास में अब मोटी बा हंगामा मचाएगी। मोटी बा गौतम को सुनाएगी क्योंकि गौतम ने अपनी बेटी प्रांशी को अनाथ आश्रम में छोड़ देता है, जिस वजह से वह भड़कती है। तब वह मानती है कि गौतम ने गलती है। इस मौके पर गौतम को सब एक-एक करके सब सुनाएंगे।
इसके बाद शो में दिखाया जाएगा कि राही गौतम को कोर्ट घसीटने की धमकी देगी। तब मोटी बा उसे मना कर देती है और नया ड्रामा करती है. मोटी बा राही को प्रांशी की जिम्मेदारी देती है लेकिन इस मौके पर वह राही से नौकरी छोड़ने की डिमांड करती है।
अब कहानी में आग नया ट्विस्ट आएगा। अनुपमा पैसों के लिए परेशान होगी और तभी वो चक्कर खाकर गिर जाएगी। इसक बाद अनुपमा सड़कों पर पैसों के लिए भटकेगी। दूसरी तरफ अस्पताल में जया को देककर दिग्विजय को अपनी बेटी की याद आ जाती है, जब वह दुनिया छोड़कर चली गई थी।
इसके बाद शो में दिखाया जाएगा कि अनुपमा राही को फोन करती है लेकिन वसुंधरा उठाती है और तब वह मोटी बा यानी वसुंधरा को जया की हालत के बारे में बताती है। वह पैसों के लिए गिड़गिड़ाएगी।
शो के आखिर में देखने के लिए मिलेगा कि अनुपमा की हालत देखकर वसुंधरा को तरस नहीं आता। वह अनुपमा को भिखारी का टैग देती है और उसे राही की जॉब करने का ताना देती है। वह उसे खूब सुनाती है।