टीवी मसाला

Bigg Boss 16 : जानिए कौन हैं बिकिनी गर्ल अर्चना गौतम, 'ग्रेट ग्रैंड मस्ती' से एक्ट्रेस ने किया था फिल्मों में डेब्यू

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 10, 2022, 03:34 AM IST

Archana Gautam bio: bigg boss 16 contestant Archana Gautam career : इन दिनों बिग बॉस के घर में अर्चना गौतम नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस ने फिल्मों से लेकर टीवी शोज तक में काम किया है। आइए जानते हैं कौन है बिग बॉस कंटेस्टेंट अर्चना गौतम।

Image

archana gautam (image : instagram)

KEY HIGHLIGHTS
  • फिल्मों से लेकर नेता रह चुकी हैं अर्चना गौतम
  • सलमान खान के शो बिग बॉस 16 में अर्चना गौतम ने हिस्सा लिया
  • आइए जानते हैं कौन है बिग बॉस कंटेस्टेंट अर्चना गौतम

Archana Gautam Bio : Bigg Boss 16 Contestant Archana Gautam career, movies: टीवी के सबसे कंट्रोवर्शियल शो बिग बॉस 16 (bigg boss 16) की शुरुआत हो चुकी है। शो के कंटेस्टेंट किसी न किसी वजह से विवादों में रहते हैं। इस बार बिग बॉस के घर में अर्चना गौतम भी है। अर्चना का अभी तक घर में कोई खास कनेक्शन नहीं बना है। अभी तक लोगों की उनकी कोई गेम नहीं दिख रही है। हालांकि अभी शो को ऑन एयर हुए सिर्फ एक हफ्ते हुए है। शो में हर दिन कंटेस्टेंट की गेम बदलती है। आइए बिना देर किए जानते हैं कौन हैं बिग बॉस कंटेस्टेंट अर्चना गौतम। अर्चना गौतम यूपी के मेरठ की रहने वाली हैं। एक्ट्रेस ने टीवी से लेकर फिल्मों तक में काम किया है। एक्ट्रेस को अभी तक कोई खास पहचान नहीं मिली हैं। लेकिन अर्चना का विवादों से पुराना नाता है। अर्चना गौतम ने पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की डिग्री ली हैं। अर्चना ने मेरठ से मॉडलिंग की शुरुआत की और मिस यूपी बन गईं। अर्चना ने इसके बाद मुंबई की रूख किया। साल 2015 में अर्चना ने बॉलीवुड फिल्म 'ग्रेट ग्रैंड मस्ती' से बॉलीवुड में कदम रखा। इसके बाद एक्ट्रेस ने हसीना पार्कर और बारात कंपनी में काम किया। अर्चना ने मिस बिकिनी इंडिया, मिस कुओमो इंडिया, मिस टैलेंट प्रतियोगिता में हिस्सा लिया और नाम कमाया। साल 2018 में अर्चना मिस टैलेंट में विनर रह चुकी है। एक्ट्रेस ने गौतम बुद्ध, अकबर बीरबल, साथ निभाना साथिया और ये है आशिकी जैसे शोज में काम कर चुकी हैं। अर्चना ने पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की डिग्री ली है, लेकिन उन्होंने मॉडलिंग में अपनी किस्मत आजमाईं। अर्चना ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ली हैं। उन्होंने हस्तिनापुरा सीट से चुनाव लड़ा और हार गई थीं। अर्चना अपने परिवार के संग मुंबई में रहती हैं।

रियल लाइफ में बेहद ग्लैमरस है बिकिनी गर्ल अर्चना

अर्चना रियल लाइफ में बेहद ग्लैमरस हैं। एक्ट्रेस की बिकिनी फोटो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। एक्ट्रेस बिग बॉस के घर में लगाएंगी ग्लैमर का तड़का है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article