टीवी मसाला

Anurag Dobhal मौत के मुंह से निकलने के बाद पहुंचे प्रेमानंद महाराज के आश्रम, बोले- जब लगे सब खत्म हो रहा है...

Anurag Dobhal Visits Premanand Maharaj Ashram: 'बिग बॉस 17' फेम और 'यूट्यूबर' अनुराग डोभाल हाल ही में प्रेमानंद महाराज की शरण में पहुंचे हैं। इससे जुड़ा उनका वीडियो भी तेजी से वायरल हो रहा है।

Image

अनुराग डोभाल पहुंचे प्रेमानंद महाराज के आश्रम (फोटो क्रेडिट- अनुराग डोभाल इंस्टाग्राम)

Anurag Dobhal Visits Premanand Maharaj Ashram: 'बिग बॉस 17' फेम और 'यूट्यूबर' अनुराग डोभाल इन दिनों खूब चर्चा में बने हुए हैं। अनुराग डोभाल अपने पारिवारिक कलह के कारण चर्चा में आए थे। उन्होंने परिवार पर शादी के बाद से ही मानसिक रूप से शोषण करने का आरोप लगाया था। अनुराग डोभाल ने परिवार से परेशान होकर खुदकुशी की कोशिश भी की थी। अनुराग डोभाल का दिल्ली-मेरठ हाईवे पर भयंकर एक्सीडेंट हुआ था, हालांकि अब उनकी हालत पहले से काफी ज्यादा सुधर गई है। लेकिन अभी भी अनुराग डोभाल (Anurag Dobhal) अपने पैरों पर ठीक तरह से नहीं चल पा रहे हैं। इन सबसे इतर भयंकर एक्सीडेंट के बाद अनुराग डोभाल वृंदावन आध्यात्मिक यात्रा पर निकले। इतना ही नहीं, उन्होंने वृंदावन में प्रेमानंद महाराज के आश्रम में भी शरण ली। यह भी पढ़ें: बाप बनते ही अनुराग डोभाल को हुआ किए पर पछतावा, रातों रात बदले सुर, परिवार और पत्नी रितिका से हुआ पैचअप?

anurag dobhal (22)

फोटो क्रेडिट- अनुराग डोभाल इंस्टाग्राम

    अनुराग डोभाल (Anurag Dobhal) का इससे जुड़ा वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में यूके राइडर व्हीलचेयर पर नजर आए। दोस्तों और अपनी टीम की मदद से अनुराग डोभाल कार में बैठे और वृंदावन के लिए रवाना हुए। अनुराग डोभाल ने यहां प्रेमानंद महाराज के आश्रम में शरण ली, उनके वचन सुने। अनुराग डोभाल को वृंदावन में देख फैंस ने उनके ऊपर जमकर प्यार लुटाया। इतना ही नहीं, अनुराग डोभाल के साथ फैंस ने खूब सेल्फी भी क्लिक कीं। वहीं खुद अनुराग डोभाल ने भी चेहरे पर मुस्कान लिये फैंस के साथ फोटोज क्लिक कराईं। इस वीडियो को साझा करते हुए अनुराग डोभाल ने लिखा, "जब आपको लगे कि सब खत्म हो रहा है। प्रेमानंद महाराज जी आते हैं और आपको बचा लेते हैं। राधे राधे।" यह भी पढ़ें: बच्चे को गोद में लेकर बेहद खुश दिखे अनुराग डोभाल, पत्नी रितिका चौहान संग अस्पताल से वायरल हुईं तस्वीरें

      अनुराग डोभाल (Anurag Dobhal) के इस वीडियो पर फैंस खूब कमेंट कर रहे हैं। हालांकि उन्हें व्हीलचेयर पर देखकर फैंस का दिल पसीज गया। अनुराग डोभाल के वीडियो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा, "आप बहुत स्ट्रॉन्ग हो भाई। जल्दी से ठीक हो जाओ।" दूसरे यूजर ने लिखा, "भगवान मेरे भाई के जीवन को खुशियों से भर देना।"

      ashna malik
      आशना मलिकauthor

      आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

      और पढ़ें
      End of Article