टीवी मसाला

बच्चे को गोद में लेकर बेहद खुश दिखे अनुराग डोभाल, पत्नी रितिका चौहान संग अस्पताल से वायरल हुईं तस्वीरें

Anurag Dobhal Pose With Child And Wife Ritika Chauhan: 'बिग बॉस 17' से सुर्खियां बटोरने वाले अनुराग डोभाल इन दिनों काफी चर्चा में बने हुए हैं। रामनवमी के मौके पर अनुराग डोभाल और रितिका चौहान के घर नन्हे मेहमान ने कदम रखा था। वहीं अब तीनों की अस्पताल से फोटोज वायरल हो रही हैं।

Image

फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

Anurag Dobhal Pose With Child And Wife Ritika Chauhan: मशहूर यूट्यूबर और 'बिग बॉस 17' से लाइमलाइट बटोरने वाले अनुराग डोभाल बीते कई वक्त से सुर्खियों में बने हुए हैं। अनुराग डोभाल अपने पारिवारिक कलह के कारण चर्चा में हैं। उन्होंने वीडियो शेयर कर माता-पिता पर मानसिक रूप से शोषण करने का आरोप लगाया था। अनुराग डोभाल ने परिवार से परेशान होकर खुदकुशी करने की भी कोशिश की। हालांकि अब वह पहले से कहीं ज्यादा बेहतर हैं। लेकिन उन्हें चलने-फिरने में अभी भी परेशानी होती है। इन सभी परेशानियों के बीच ही अनुराग डोभाल और रितिका चौहान के घर में खुशखबरी ने दस्तक दी है। दरअसल, रितिका चौहान ने रामनवमी के खास मौके पर बेटे को जन्म दिया। अनुराग डोभाल (Anurag Dobhal) बीते दिन व्हील चेयर पर अपने बेटे से मिलने भी पहुंचे थे। वहीं अब अस्पताल से अनुराग डोभाल और रितिका चौहान की कुछ तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं।

अनुराग डोभाल (Anurag Dobhal) की तस्वीरें देख फैंस उनपर जमकर प्यार लुटा रहे हैं। अनुराग की ये फोटोज उनके खास दोस्तों ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से साझा की हैं। फोटो में यूके राइडर अपने बेटे को गोद में लेकर बेहद खुश नजर आए। उनके चेहरे पर इस दौरान मुस्कुराहट देखने लायक रही। अनुराग डोभाल के साथ-साथ उनकी पत्नी रितिका चौहान भी नजर आईं। लंबे वक्त बाद अनुराग डोभाल और रितिका चौहान की तस्वीर एक साथ देखने को मिली है। परिवार की इस तस्वीर पर फैंस प्यार लुटाते नहीं थक रहे हैं।

अनुराग डोभाल (Anurag Dobhal) बीते दिन अपने दोस्तों की मदद से व्हीलचेयर पर अस्पताल पहुंचे। अपने बेटे को गोद में लेते ही अनुराग डोभाल फूट-फूटकर रोने लगे। उन्होंने इंस्टाग्राम पर भी वीडियो साझा किया, जिसे देख फैंस का दिल पसीज गया। अनुराग डोभाल ने इस वीडियो को साझा करते हुए लिखा था, "दूसरा जन्म मेरे बच्चे के लिए।" बता दें कि अनुराग डोभाल और रितिका चौहान ने बीते साल अप्रैल में शादी रचाई थी, वहीं सितंबर के महीने में अनुराग और रितिका ने प्रेग्नेंसी की खुशखबरी दी थी।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article