टीवी मसाला

Anupamaa Spoiler : मेजर ट्विस्ट! किंजल देगी परितोष को तलाक, शो में होगी नए किरदार की एंट्री

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 1, 2022, 08:59 AM IST

Anupamaa Spoiler : अनुपमा टीआरपी की लिस्ट में सबसे टॉप पर है। शो में परितोष और किंजल का ट्रैक दर्शकों को बेहद पसंद आ रहा है। शो के अपकमिंग एपिसोड में किंजल और परितोष की जिंदगी में आएगा अनचाहा मेहमान।

Image

anupamaa spoiler

Anupamaa Spoiler : अनुपमा में इन दिनों जबरदस्त ट्रैक चल रह है। शो हमेशा की तरह टीआरपी लिस्ट में टॉप पर बना हुआ है। परितोष और किंजल का ट्रैक दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है। वहीं, अनुज और अनुपमा की शादीशुदा जिंदगी के उतार- चढ़ाव भी दर्शकों को एंटरटेन कर रहा है। किंजल बा और वनराज (Vanraj) के बहुत समझाने के बाद शाह परिवार में वापस आ जाती हैं। अभी परिवार वालों की खुशी के लिए तोषू और किंजल एक छत के नीचे साथ में रह रहे हैं। लेकिन किंजल तोषू को अभी तक माफ नहीं कर पाईं। शाह परिवार में इस बार की नवरात्रि बेहद धमाकेदार होने वाली है। हम सभी जानते हैं कि तोषू अनुपमा (Anupamaa) से बदला लेना चाहता है। इतना ही नहीं, वो अनुपमा और अनुज को चेतावनी भी देता है। मेकर्स शो का ये प्रोमो आउट कर चुके हैं।

शाह परिवार जहां किंजल की बेटी के साथ नवरात्रि को मनाने के प्लान बना रहा होता है। तभी किंजल की मां राखी अपनी नातिन और बेटी को अपने घर वापस लेने जाने की जिद्द करती हैं। वो तोषू को खूब खरी-खोटी सुनाती हैं। इतना ही नहीं तोषू के साथ- साथ बा को भी खूब सुनाती हैं।

अनुपमा में होंगे नए किरदार की एंट्री

दरअसल राखी के दोस्त का बेटा अमेरिका से वापस आ रहा है। राखी चाहती हैं किंजल अपनी जिंदगी में आगे बढ़े और अपनी एक नई शुरुआत करें। राखी चाहती हैं कि किंजल उसके दोस्त के बेटे से दोबारा शादी कर लें, ताकि उसे जिंदगी में अच्छा जीवनसाथी मिले। क्या किंजल के साथ दोहराई जाएगी अनुपमा की कहानी?

किंजल लेगी परितोष से तालाक

शो के अपकमिंग ट्रैक में किंजल शाह परिवार में रहने लगी हैं। लेकिन वो तोषू को माफ नहीं कर पाई हैं। वहीं, परितोष किंजल के साथ एक नई शुरुआत करना चाहता है। लेकिन किंजल तोषू को सबक सीखना चाहती हैं। वो नहीं चाहती हैं उसके और अनुपमा के साथ जैसा हुआ वैसा किसी अन्य महिला के साथ दोबारा हो। इसलिए वो तोषू को तलाक देने का फैसला करती हैं।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article