टीवी मसाला

Anu​pamaa Spoiler : अनुपमा से बदला लेने के लिए परितोष करेगा गर्लफ्रेंड से शादी, पाखी और अधिक के बीच बढ़ेगी नजदीकियां

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 7, 2022, 09:35 AM IST

Anupamaa Spoiler : अनुपमा की मुश्किले आने वाले दिनों में बढ़ने वाली हैं। एक तरफ जहां परितोष अनुपमा और किंजल को सबक सिखाने के लिए दूसरी शादी कर लेगा। वहीं, पाखी अधिक के प्यार में हर हद भूल जाएगी।

Image

anupamaa spoiler (credit : instagram)

Anupamaa Spoiler : स्टार प्लस के शो अनुपमा में धमाकेदार ट्रैक चल रहा है। ये शो टीआरपी की लिस्ट में टॉप पर रहता है। परितोष एक बार फिर किंजल के साथ रहने के लिए उसे मौका देने के लिए कहता है। लेकिन किंजल तोषू के दिए धोखे को भूल नहीं पा रही हैं। इतना ही नहीं वो परितोष से कहती हैं कि तुम मुझसे और मेरी बेटी से दूर रहो। दोनों एक छत के नीचे रहकर भी एक दूसरे के लिए अजनीब है। परितोष इन सबके लिए अपनी मां अनुपमा को जिम्मेदार मानता है। अभी शाह और कपाड़िया परिवार के सदस्य साथ मिलकर नवरात्रि का पर्व मना रहे हैं। गरबा डांस के दौरान अनुपमा और परितोष के बीच जंग नजर आती हैं। एक तरफ जहां अनुपमा और वनराज परितोष को लेकर परेशान है तो दूसरी तरफ पाखी और अधिक एक - दूसरे के बेहद करीब आ जाएंगे।

परितोष करेगा गर्लफ्रेंड से दूसरी शादी

परितोष अनुपमा और किंजल को चोट पहुंचाने के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार है। परितोष किंजल के व्यवहार को देखते हुए अपनी बेटी परी यानी आर्या को किडनैप करने की कोशिश करेगा। परितोष घरवालों के लिए नोट छोड़कर जाता है कि वो अपनी बेटी के साथ रहना चाहता है। अनुपमा परितोष को ऐसा करने से रोकती है और उसे इस दौरान चोट आ जाती हैं। इसके बाद वनराज परितोष को घर से निकालने का फैसला करता है। अपकमिंग एपिसोड में परितोष अनुपमा और किंजल से बदला लेने के लिए अपनी गर्लफ्रेंड से शादी कर लेगा।

पाखी और अधिक के बीच बढ़ेगी नजदीकियां

पाखी अधिक के झूठे प्यार और इरादों से बिल्कुल अंजान है। पाखी अधिक के प्यार में हर हद को तोड़ने के लिए तैयार है। अधिक ये बात अच्छी तरह से जानता है कि पाखी उसके प्यार में पूरी तरह से फंस गई हैं। वो ये भी जानता है कि अभी अनुपमा और अनुज का ध्यान सिर्फ परितोष पर है। ऐसे में वो अनुपमा और अनुज के खिलाफ बड़ी साजिश रचने का प्लान करता है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article