टीवी मसाला

Anupamaa Spoiler : अपने स्वाभिमान को त्याग कर किंजल फिर करेगी शाह परिवार में एंट्री, परितोष लेगा अनुपमा से अपना बदला

  • Agency by: Agency
  • Updated Sep 29, 2022, 09:00 AM IST

Anupamaa spoiler: अनुपमा में दर्शकों को हाइ वोल्टेज ड्रामा देखने को मिलने वाला है। बा और वनराज किंजल को घर लाने के लिए लगातार कोशिश कर रहे हैं। किंजल घर आने को मान जाएगी। आइए जानते हैं शो में क्या - क्या धमाकेदार होने वाला है।

Image

Anupamaa Spoiler

KEY HIGHLIGHTS
  • अनुपमा में धमाकेदार ट्विस्ट आने वाले हैं
  • शाह परिवार में वनराज की बातें सुनकर किंजल लौटेगी
  • नवरात्रि में परितोषू लेगा अनुपमा से अपना बदला

Anupamaa Spoiler :अनुपमा में धमाकेदार ट्रैक चल रह है। शो में दर्शको को हाई वोल्टेड ड्रामा देखने को मिल रहा है। पहले परितोष ने घरवालों के सामने मरने का नाटक किया था। वहीं, बा और वनराज दोनों अपनी बहू और बेटी किंजल को शाह परिवार में वापस लाने के लिए पूरी कोशिश कर रहे हैं। अपकमिंग एपिसोड में किंजल शाह परिवार में आने के लिए मान जाएगी। परिवार के सदस्य चाहते हैं कि किंजल तोषू को एक और मौक दें। अनुपमा किंजल के दर्द को समझती हैं क्योंकि वो भी पहले इस दर्द से गुजर चुकी हैं। अनुपमा जानती है कि उसे आत्मनिर्भर होने में कितना समय लग गया। किंजल वनराज की बातों को मानकर घर वापस जाने का फैसला लेती हैं।

तोषू लेगा अनुपमा से बदला

तोषू एक बार फिर किंजल के साथ एक छत के नीचे रहेगा। इसके लिए तोषू किंजल को शुक्रिया कहता है। तोषू अनुपमा के खिलाफ षडयंत्र रच रहा है। उसके प्लान के हिसाब से पहले वो किंजल को घर लाना चाहता था, जो कि पूरा हो चुका है। अब वो अनुपमा से अपना बदला लेगा। तोषू अनुपमा से कहता हैं कि जैसे आपकी वजह से मुझे अपनी बेटी आर्या से दूर होना पड़ा। मैं भी आपसे इस नवरात्रि में आपकी अनु को आपसे छीन लूंगा।

अब क्या करेगा अनुपमा

अनुपमा सभी चीजों को ठीक करना चाहती हैं। लेकिन हमेशा की तरह हर कोई उसे ही गलत समझता है। किंजल की मां राखी अनुपमा को खरी- खोटी सुनाती हैं। अनुपमा उस समय कुछ नहीं बोलती है। अनुपमा की बेइज्जती अनुज से सहन नहीं होती हैं और वो कहता है कि तुम अब से शाह परिवार के मुद्दों में नहीं बोलोगी। अनुज कहते हैं कि मैं ये नहीं देख सकता हूं अनुपमा। अनुपमा ऐसे में शाह परिवार के प्रति अपने कर्तव्य को चुनेगी या अनुज की बात मानेगी। इन सभी ट्विस्ट को देखने के लिए आपको थोड़ा इंतजार करना होगा।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article