वेब सीरीज

Lock UPP 2: शिवांगी जोशी नहीं Shreya Kalra ने दर्ज की जीत, एक ट्विस्ट ने पलट दिया पूरा गेम

Lock UPP 2 Shreya Kalra Wins Show: ओटीटी के पॉपुलर रियलिटी शो 'लॉकअप 2' ने दर्शकों का खूब दिल जीता है। बीती रात 'लॉकअप 2' का फिनाले हुआ, जिसमें श्रेया कालरा ने जीत दर्ज की।

Image

Lock UPP 2 में श्रेया कालरा ने दर्ज की जीत (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

Lock UPP 2 Shreya Kalra Wins Show: ओटीटी के पॉपुलर रियलिटी शो 'लॉकअप 2' ने दर्शकों के बीच धूम मचाने में कोई कमी नहीं छोड़ी। 'लॉकअप 2' में कंटेस्टेंट्स के बीच की तकरार बढ़ती ही जा रही है। यूं तो 'लॉकअप 2' में बीते दिन दिखाया गया कि हर्षद चोपड़ा ने अपनी कुर्बानी देते हुए शिवांगी जोशी को शो का पहला फाइनलिस्ट बना दिया। लेकिन असल में बीती रात 'लॉकअप 2' (Lock UPP 2) का फिनाले शूट हुआ, जिसमें एक्ट्रेस और सोशल मीडिया पर्सनालिटी श्रेया कालरा ने जीत दर्ज की है। 'लॉकअप 2' में श्रेया कालरा की जीत से दर्शकों की खुशी भी सातवें आसमान पर है। बताया जा रहा है कि 'लॉकअप 2' के फिनाले में आए ट्विस्ट ने श्रेया कालरा को ट्रॉफी उठाने के काबिल बना दिया। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Lock Upp 2: शिवांगी जोशी फाइनलिस्ट बनाकर Harshad Chopda हुए इविक्ट, भड़कीं एक्ट्रेस ने श्रेया कालरा की बजाई बैंड

    डिजिटल न्यूज हब के मुताबिक, 'लॉकअप 2' (Lock UPP 2) के फिनाले में श्रेया कालरा (Shreya Kalra) ने सबसे ज्यादा वोट मिलने पर जीत दर्ज की। शो का हिस्सा बने एक्स कंटेस्टेंट्स, जेलर्स और मीडिया पर्सनालिटीज ने फाइनलिस्ट को अपना-अपना वोट दिया। वहीं जिस कंटेस्टेंट को सबसे ज्यादा वोट मिले, वो श्रेया कालरा रहीं। ऐसे में श्रेया कालरा ने सबसे ज्यादा वोट के साथ 'लॉकअप 2' की ट्रॉफी अपने नाम की। दूसरी ओर शिवांगी जोशी पहली रनरअप बनीं तो वहीं योगेश रावत दूसरे रनरअप बने। हालांकि कई सोशल मीडिया पेज पर बताया जा रहा है कि शिवांगी जोशी नहीं बल्कि शिल्पा शिंदे फर्स्ट रनरअप बनी हैं। लेकिन इस बात की आधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं हो पाई है कि कौन फर्स्ट रनरअप बना है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: '60 से 70 लोग, एक कमोड और गंदगी...' Salman Khan ने सुनाई जेल की आपबीती
    Lock UPP 2: श्रेया कालरा ने दर्ज की जीत (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

    Lock UPP 2: श्रेया कालरा ने दर्ज की जीत (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

      श्रेया कालरा (Shreya Kalra) के विजेता बनने पर फैंस भी उन्हें खूब सारी शुभकामनाएं दे रहे हैं। 'लॉकअप 2' की ट्रॉफी के साथ-साथ श्रेया कालरा को ईनाम में 1 करोड़ रुपये भी मिले। बता दें कि 'लॉकअप 2' से पहले श्रेया कालरा साल 2020 में आए रोडीज का हिस्सा भी रह चुकी हैं।

      ashna malik
      आशना मलिकauthor

      आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

      और पढ़ें
      End of Article