Shivangi Joshi Threatened This TV Actress: टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस शिवांगी जोशी इन दिनों काफी सुर्खियों में बनी हुई हैं। शिवांगी जोशी, एकता कपूर के पॉपुलर रियलिटी शो 'लॉकअप 2' में नजर आ रही हैं। इस शो में रहते हुए शिवांगी जोशी (Shivangi Joshi) ने खूब लाइमलाइट में बनी हुई हैं। लेकिन हाल ही में शिवांगी जोशी पर बड़ा आरोप लगा है। दरअसल, टीवी की एक पॉपुलर एक्ट्रेस ने वीडियो साझा कर बताया है कि शिवांगी जोशी ने उन्हें लंबा-चौड़ा मैसेज कर धमकी दी थी। इतना ही नहीं, उस एक्ट्रेस ने वीडियो में हर्षद चोपड़ा का भी खुलकर समर्थन किया और उन्हें 'स्वीट' इंसान बताया। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Lock UPP 2: 'भीख में बनी हुई फाइनलिस्ट'- Shivangi Joshi हुईं बुरी तरह ट्रोल, हर्षद चोपड़ा के सपोर्ट में आए लोग
टीवी की वह एक्ट्रेस कोई और नहीं बल्कि आंचल खुराना हैं। आंचल खुराना ने शिवांगी जोशी के बारे में बात करते हुए कहा, "शिवांगी जोशी (Shivangi Joshi), कुछ साल पहले मैं एक शो कर रही थी और इनके सो-कॉल्ड प्राइवेट बॉयफ्रेंड हमारे शो पर आए। इनका एक लंबा-चौड़ा टेक्स्ट मुझे और मेरी फ्रेंड को आया कि मेरे बंदे से दूर रहो, तुम उसपर लाइन मार रही हो। जबकि इनके बंदे ने इन्हें झूठ बताया था। मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता, क्योंकि न तो मुझे उस लड़के से मतलब था और न ही शिवांगी जोशी से मतलब था। लेकिन मुझे फर्क इस बात से पड़ता है कि ये जो नकली छवि दिखाते हैं ना ये सारे के सारे और जब मैं तथ्य बता देती हूं बाहर आकर तो इनके फैंडम आकर मुझे उल्टी-सीधी गालियां देते हैं। भाई तुम लोग उन्हें निजी तौर पर जानते भी नहीं हो। मैंने उनके साथ काम किया है। तुम नहीं जानते हो, तुम सिर्फ एक मुखौटा देख रहे हो।" टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Lock UPP 2: शिवांगी जोशी नहीं Shreya Kalra ने दर्ज की जीत, एक ट्विस्ट ने पलट दिया पूरा गेम

Shivangi Joshi की आंचल खुराना ने खोली पोल!
आंचल खुराना (Aanchal Khurana) यहीं नहीं रुकीं। उन्होंने आगे हर्षद चोपड़ा के बारे में बात करते हुए कहा, "हर्षद के टाइम पर इनका मुखौटा फटा ना। हर्षद असल जिंदगी में भी एक स्वीटहार्ट है, वो ऐसे ही है। वो एक्टिंग नहीं करता है। वो इसी तरह से असल में मासूम है। मैं सच बोलती हूं तो लोग बोलते हैं कि फेम खाना है, बिग बॉस में जाना है, बुड्ढी है। लेकिन भाड़ में जाओ। मेरे मां-बाप ने मुझे सच बोलना सिखाया है, मैं बोलूंगी।"
