टीवी मसाला

Anupamaa Spoiler: समर की पुकार से खौफजदा होगी अनुपमा, मोटी बा की बद्दुआ फिर उजाड़ देगी दुनिया

Anupamaa Spoiler 3 October 2025: रुपाली गांगुली के धमाकेदार शो 'अनुपमा' ने सुर्खियां बटोरने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। शो में दिखाया जाएगा कि अनुपमा को बार-बार समर की पुकार सुनाई देगी। वहीं दूसरी ओर मोटी बा अनुपमा को बद्दुआ देंगी। इतना ही नहीं, शो में बापूजी की भी तबीयत अचानक बिगड़ जाएगी।

Image

फोटो क्रेडिट- जियो हॉटस्टार

Anupamaa Spoiler 3 October 2025: टीवी के धमाकेदार शो 'अनुपमा' ने छोटे पर्दे पर धमाल मचाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। रुपाली गांगुली स्टारर 'अनुपमा' में आए दिन ऐसे-ऐसे महाट्विस्ट आ रहे हैं, जिसने दर्शकों को शो से बखूबी बांधा हुआ है। साथ ही टीआरपी लिस्ट में भी राजन शाही के शो ने नंबर 1 पर धाक जमाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। रुपाली गांगुली स्टारर 'अनुपमा' का आज का एपिसोड भी धमाकेदार रहा। शो में आज दिखाया जाएगा कि मोटी बा अनुपमा को बद्दुआ देंगी। वहीं दूसरी ओर अनुपमा को बार-बार समर की याद आएगी, जिससे वो सहम जाएगी। इतना ही नहीं, बापूजी की भी अचानक तबीयत बिगड़ेगी।

अनुपमा को बद्दुआ देंगी मोटी बा

रुपाली गांगुली स्टारर 'अनुपमा' (Anupamaa) की शुरुआत में दिखाया गया कि सरिता के गांव में अनुपमा को बार-बार समर की मौजूदगी का एहसास होता है। वहीं दूसरी ओर तोषू, वंश और बापूजी कोठारी परिवार में रहते हैं। बापूजी घर जाने की बात करते हैं, लेकिन पराग और बाकी लोग उन्हें रोक लेते हैं। वहीं प्रेम बापूजी से कहता है कि अगर आपके लिए खाना बनाना पड़े तो मैं आपके घर आकर बना दूंगा। इस बात से मोटी बा बिफर पड़ती हैं और कहती हैं कि जोरू के गुलाम तो सुने थे, लेिकन इस घर के लड़के तो जोरू ही नहीं सास-ससुर और पूरे परिवार के गुलाम निकले। मोटी बा अनुपमा को कोसते हुए कहती हैं, "अनुपमा जी आपको मेरी बद्दुआ है कि आपके साथ कुछ ऐसा हो कि आप शहर तो क्या अपने घर से भी बाहर कदम रखने में डरेंगी।"

पराग की ओर मदद का हाथ बढ़ाएगा वंश

'अनुपमा' (Anupamaa) में देखने को मिलेगा कि वंश पराग से कंपनी में मदद की बात कहेगा। वो कहेगा कि मैंने आपकी और अनिल काका की बातें सुन ली थीं और गौतम के घोटाले के बारे में भी मुझे पता चला। पराग कहेगा कि मैंने गौतम पर जरूरत से ज्यादा भरोसा कर लिया था। प्रेम मेरी मदद कर रहा है। इसी बीच अंश कहेगा कि मैं आपके किसी काम आ सकता हूं तो आप मुझे बताना, मैं नौकरी नहीं मांग रहा, एक बेटा होने के नाते कह रहा हूं। ये बात सुनकर पराग उसे अगले दिन ऑफिस आने के लिए कहता है।

बापूजी की बिगड़ेगी तबीयत

अंश से बात करके जैसे ही बापूजी सोफे से उठते हैं, उन्हें चक्कर आ जाता है। वहीं उन्हें सीने के पास दर्द महसूस होता है। पहले वो लीला को ये बताने के बारे में सोचते हैं, लेकिन बाद में ऐसा करने से पीछे हट जाते हैं। बापूजी सोचते हैं कि उन्होंने ज्यादा खाना खा लिया होगा तो इसलिए उन्हें गैस का दर्द हो रहा है।

समर की याद से खौफजदा होगी अनुपमा

'अनुपमा' (Anupamaa) में दिखाया जाएगा कि अनुपमा और देविका मिलकर तारों को देख रहे होंगे। तभी अनुपमा कहेगी कि वो जो तारा सबसे ज्यादा चमक रहा है, वो मेरा समर है। इसपर देविका कहेगी कि तू उसका जिक्र कुछ ज्यादा नहीं कर रही। वहीं अनुपमा जवाब देगी कि कल उसकी बरसी है। पता नहीं क्यों, लेकिन मुझे बार-बार समर की याद आ रही है। इसपर देविका जवाब देगी कि कहीं समर तुझसे कुछ कहना तो नहीं चाहता। तभी अनुपमा पर कोई रोशनी पड़ेगी, जिससे वो चौंक जाएगी। अनुपमा को याद आएगा कि समर भी उसके साथ ऐसे ही मस्ती करता था। अनुपमा मन ही मन कहेगी कि कहीं समर सच में तो मुझसे कुछ कहना नहीं चाहता।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article