टीवी मसाला

Anupamaa Spoiler: तो इसलिए अनुपमा की टीम को मिली फिनाले में जगह, घमंड में चूर प्रेम को मिला करारा जवाब

Anupamaa Spoiler 27 July, 2026: रुपाली गांगुली स्टारर 'अनुपमा' में दिखाया जाएगा कि अनुपमा की टीम फिनाले में पहुंच जाती है, जिससे सबके पैरों तले जमीन खिसक जाती है। लेकिन अनुपमा को देखकर प्रेम एटीट्यूड दिखााएगा।

Image

Anupamaa Spoiler: फिनाले में पहुंची अनुपमा (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

Anupamaa Spoiler 27 July, 2026: टीवी के पॉपुलर सीरियल 'अनुपमा' में कई महाट्विस्ट आने वाले हैं। सीरियल में आने वाले दिलचस्प मोड़ आए दिन लोगों का दिल जीत रहे हैं। बीते दिन रुपाली गांगुली स्टारर 'अनुपमा' में दिखाया गया कि प्रेम की टीम फिनाले के लिए मंच पर पहुंचती है। लेकिन सबको झटका तब लगता है, जब अनुपमा भी अपनी टीम के साथ फिनाले में जाकर खड़ी हो जाती है। उन्हें अपने सामने देख हर कोई हैरान रह जाता है। हालांकि रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly) स्टारर 'अनुपमा' में आने वाले महाट्विस्ट यहीं खत्म नहीं होते हैं। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Anupamaa Spoiler: अनुपमा की हार से नाखुश होगा प्रेम, श्रुति को सरेआम लताड़ लगाएगी राही

    तो इसलिए फाइनल में वापस आई अनुपमा जोशी की टीम

    'अनुपमा' में दिखाया गया कि अनुपमा की टीम को अपने सामने देख प्रेम हैरान रह जाता है। वहीं वसुंधरा और श्रुति कहते हैं कि अनुपमा जी तो बाहर हो चुकी थीं तो वो ऐसे कैसे यहां पर आ सकती हैं। श्रुति भी मेकर्स के सामने बोलती है कि ये गलत है। लेकिन होस्ट और जजेस दिखाते हैं कि गुजरात राजा चाट वालों ने टास्क में चीटिंग की थी। उन्होंने अपनी हथकड़ी खोल दी थी, जिससे उन्होंने उसूल और रूल दोनों तोड़े। जबकि अनुपमा जी घायल होने के बाद भी ईमानदार रहीं। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: 'जो लोग कानून हाथ में लेते हैं...'- छात्र प्रदर्शन पर Rupali Ganguly का ट्वीट वायरल, लोगों ने कहा 'स्पाइनलेस'

    Anupamaa में आएगा ये महाट्विस्ट

    Anupamaa में आएगा ये महाट्विस्ट

      अनुपमा के सामने एटीट्यूड दिखाएगा प्रेम

      कॉम्पिटीशन में प्रेम से सवाल किया जाएगा कि अनुपमा जी को देखकर आपका कॉन्फिडेंस डगमगाया तो नहीं। इसपर प्रेम जवाब देगा कि मेरी तो दुआ कुबूल हुई है। ये पिछली बार अपने हालातों के कारण बाहर हुई थीं, मेरे हाथों हारकर नहीं। लेकिन अब मैं खुद इन्हें सबके सामने हराना चाहता हूं। मेरी जीत तभी पूरी होगी, जब मैं इन्हें हराऊंगा। दूसरी ओर अनुपमा कहेगी कि मैं भी नहीं चाहती कि परिवार में जंग हो। लेकिन मैंने भी एक सपना देखा है और मैं अपना सपना पूरा करने में कोई कमी नहीं छोड़ूंगी।

      Anupamaa में आएगा ये महाट्विस्ट

      Anupamaa में आएगा ये महाट्विस्ट

      प्रेम को करारा जवाब देगी अनुपमा

      अनुपमा प्रेम को भी करारा जवाब देगी। वो बोलेगी कि अब लड़ाई सिर्फ जीत की ही नहीं, बल्कि सम्मान की भी है। लेकिन मैं प्रेम को एक सलाह देना चाहूंगी कि दूसरों को हराने के लिए दौड़ोगे तो फिनिश लाइन से पहले ही हाफ जाओगे। इसलिए थोड़ा ध्यान से, कहीं इस सास को हराने में तुम्हारी सांस न फूल जाए।

      मुश्किल होगा अनुपमा और प्रेम के लिए पड़ाव

      अनुपमा और प्रेम के लिए अगला पड़ाव बेहद मुश्किल होगा। दोनों टीम के कैप्टन को आंख पर पट्टी बांधकर खाना बनाना होगा। इस टास्क में उनके टीम-मेट्स केवल तालियों से और आवाज से ही उनकी मदद कर सकते हैं। इसपर अनुपमा और प्रेम अपनी-अपनी टीम के साथ कोड भाषा तय करते हैं। लेकिन मामला यहीं खत्म नहीं होता है। जैसे ही कैप्टन की आंखों पर पट्टी बंध जाती है, होस्ट बताते हैं कि अब दूसरी टीम के सदस्य आकर अपॉजिट टीम के कैप्टन की सामग्री इधर-उधर करेंगे। जहां श्रुति अनुपमा का सामान इधर-उधर करेगी तो वहीं प्रेम का सामान प्रेरणा इधर-उधर करेगी।

      ashna malik
      आशना मलिकauthor

      आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

      और पढ़ें
      End of Article