टीवी मसाला

Anupama: प्रेम बना वनराज शाह तो क्या राही को मिलेगा अनुज कपाड़िया? अटकलों पर शिवम खजूरिया का बयान

Anupamaa: स्टार प्लस का मशहूर सीरियल 'अनुपमा' में देखा जा रहा है कि प्रेम दूसरा वनराज शाह बन राही को खरी खोटी सुनाता है। ऐसे में लोगों ने अनुमान लगाया कहीं अब राही को खुद का प्यार करने वाला अनुज कपाड़िया मिलेगा? इन सब अटकलों पर अब शिवम खजूरिया ने अपना रिएक्शन दिया है।

Image

Image Source: Jio Hotstar

Anupamaa: इन दिनों सीरियल 'अनुपमा' में ड्रामा और रोमांच भर-भरकर दिखाया जा रहा है। कहानी अनुपमा वर्सेज गौतम की दुश्मनी के इर्द-गिर्द घूमती हुई दिखाई गई। कहानी में गौतम अच्छाई का ढोंग कर कोठारी और शाह परिवार को बर्बाद करने की फिराक में हैं। दूसरी तरफ अनुपमा की जिंदगी भी तबाह होती हुई नजर आई। आज के एपिसोड में देखने को मिला की प्रेम का गुस्सा राही पर ऐसा फूटा की ये देख अनुपमा को एक्स हसबैन्ड वनराज शाह की याद आ गई। लोग अनुमान लगाने लगे की कहीं प्रेम दूसरा वनराज बन जाएगा और राही को क्या अपना अनुज कपाड़िया मिलेगा। अब इन खबरों पर शिवम खजूरिया ने रिएक्शन दिया।

इंडिया फोरम से बातचीत करते हुए सीरियल 'अनुपमा' (Anupamaa) फ़ेम शिवम खजूरिया (Shivam Khajuria) कहते हैं, 'जी हाँ, जरूर प्रेम एक ग्रीन से रेड फ्लैग हो गया है लेकिन इसके पीछे एक बड़ा कारण है। वनराज ने कभी अनुपमा से प्यार नहीं किया लेकिन प्रेम राही से बहुत मोहब्बत करता है। अपनी जान से ज्यादा प्यार राही से करता है तो ये भी एक प्रेम का इमोशनल आउटबरस्ट है। जब आप एपिसोड देखेंगे तो पता चलेगा किया आखिर वो राही संग ऐसा बर्ताव क्यूं कर रहा है। आगे जाकर आपको दिखेगा की कैसे प्रेम और राही के रिश्ते में सारी मुश्किल होने के बाद भी वो हमेशा एक दूजे के हैं। अनुपमा को भले ही देखकर प्रेम में वनराज दिखा लेकिन ऐसा कुछ नहीं है।' ये सुन फैंस खुश हुए की आखिर उन्हे प्रेम और राही की ही जोड़ी देखने को मिलेगी कोई तीसरा इस रिश्ते में दखल नहीं देगा।

सीरियल 'अनुपमा' में आज के एपिसोड में पराग अनुपमा की कोठारी हाउस में एंट्री बंद कर देगा। वहीं अंश माही संग हो रही हाथापाई के दौरान गलती से प्रार्थना को धक्का दे मारेगा। मौके का फायदा उठाकर गौतम अंश को चांटा जड़ देगा क्यूंकी वो उसके बच्चे को नुकसान पहुंचाना चाहता है।इन सब तमाशे के चलते प्रार्थना भी अंश का साथ छोड़ देगी। गौतम ने एक तीर से अनुपमा के सभी बच्चों की जिंदगी नर्क बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article