टीवी मसाला

Anupamaa: राजा-रानी बन प्रेम कहानी की शुरुआत करेंगे अनुज-अनुपमा, सेट से लीक हुआ रोमांटिक वीडियो

Anupamaa BTS Video: स्टार प्लस के मशहूर सीरियल अनुपमा में लोग काफी समय से अनुज का किरदार देखना चाहते हैं लेकिन अब यह मुराद पूरी होने वाली है। शो के सेट से रूपाली गांगुली और गौरव खन्ना की रोमांटिक डांस वीडियो सोशल मीडिया पर लीक हो गया है।

Image

Anupamaa BTS Video: Gaurav Khanna-Rupali Ganguly Dance Video

Anupamaa BTS Video: राजन शाही का शो अनुपमा इन दिनों काफी ज्यादा सुर्खियों में बना हुआ है। कहानी में लीप आन के बाद पूरी तरह से अब ऑनस्क्रीन नई स्टार कास्ट देखने को मिल रही है। हालांकि जनता आज भी मेकर्स के सई फैसले से खुश नहीं है तभी टीआरपी लिस्ट में शो का भट्टा बैठा हुआ है। इस हफ्ते की टीआरपी लिस्ट में शो जरूर पहले नंबर पर बना हुआ है लेकिन रेटिंग सिर्फ 2.4 थी। इस बीच लोग मेकर्स काफी समय से चाहते हैं की कहानी में अनुज की वापसी हो हालांकि यह खवाइश अब पूरी होने वाली है।

सीरियल अनुपमा (Anupamaa) के सेट वीडियो लीक हुआ है जिसमें रूपाली गांगुली (Rupali Ganguly) और गौरव खन्ना साथ में डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। अनुपमा और अनुज जल्द ही एक रोमांटिक डांस ऑनस्क्रीन लाने वाले हैं जिसमें वह राजा और रानी के रूप में नजर आएंगे। मेकर्स का यह सप्राइज़ हालांकि सोशल मीडिया पर लीक गया है लेकिन जनता इसे देखने के लिए उत्सुक हैं। लीप के 1 महीने बाद भी अनुज यानी गौरव खन्ना (Gaurav Khanna) शो से गायब थे, ऐसे में लोगों ने अनुमां लगाया कि एक्टर शो छोड़ गए हैं क्या?।

अब इस वीडियो को देखने के बाद यह साफ हो गया है कि अनुज की वापसी पक्की है। सीरियल की कहानी कि बात करें तो इन दिनों अनुपमा आध्या एक ही छत के नीच रह रही हैं और दोनों को एक करने प्रेम की एंट्री हुई है। अब शाह हाउस के सारे बच्चे दिवाली पार्टी में जाएंगे जहां एक अनहोनी दस्तक देने को तैयार है।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article