टीवी मसाला

Anupamaa Promo: सपने पूरे करने चली अनुपमा का मुसीबतों ने थामा दामन, पहुंची सीधा सलाखों के पीछे

Anupamaa Will Be Jailed Promo Video Goes Viral: टीवी के धमाकेदार शो 'अनुपमा' ने सुर्खियां बटोरने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। 'अनुपमा' में जल्द ही दिखाया जाएगा कि गलतफहमी के चक्कर में अनुपमा को फिर से सलाखों के पीछे जाना पड़ेगा। वहीं रजनी उसकी मदद के लिए आगे आएगी।

Image

फोटो क्रेडिट- स्टार प्लस इंस्टाग्राम

Anupamaa Will Be Jailed Promo Video Goes Viral: टीवी के धमाकेदार शो 'अनुपमा' ने छोटे पर्दे पर धमाल मचाया हुआ है। रुपाली गांगुली स्टारर 'अनुपमा' में आए दिन ऐसे-ऐसे महाट्विस्ट आ रहे हैं, जिसने दर्शकों की उत्सुकता बढ़ा रखी है। शो में दिखाया गया कि अनुपमा एक बार फिर से मुंबई जाती है और फिल्म सिटी में कदम रखते ही उसे सफलता हासिल होनी शुरू हो जाती है। लेकिन हैरत की बात तो यह है कि मुसीबतों ने मुंबई में भी 'अनुपमा' (Anupamaa) का दामन बिल्कुल नहीं छोड़ा है। रुपाली गांगुली स्टारर 'अनुपमा' से जुड़ा एक प्रोमो वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें दिखाया गया कि कैसे मुंबई में अनुपमा को जेल हो गई और वह सलाखों के पीछे बैठकर आंसू बहाती नजर आई।

रुपाली गांगुली स्टारर 'अनुपमा' (Anupamaa) के प्रोमो वीडियो ने दर्शकों की एक्साइटमेंट सातवें आसमान पर पहुंचा दी है। 'अनुपमा' के प्रोमो वीडियो में देखने को मिला कि पुलिस एक बार फिर से अनुपमा का दरवाजा खटखटाती है और उसे हथकड़ी पहनाकर घसीटकर लेकर जाती है। वहीं अनुपमा कहती रहती है कि उसने कुछ नहीं किया, वह निर्दोष है, लेकिन कोई उसकी बात नहीं सुनता। जेल में भी अनुपमा आंसू बहा रही होती है कि तभी वहां पर रजनी आती है, जो अनुपमा को देखकर मुस्कुराती है। लेकिन दूसरी ओर अनुपमा हैरान रह जाती है।

'अनुपमा' (Anupamaa) में अब ये देखना दिलचस्प होगा कि रजनी, अनुपमा की ओर मदद का हाथ बढ़ाएगी या फिर दोस्ती का मुखौटा पहनकर उसकी पीठ में छुरा घोंपेगी। बता दें कि शो में आगे दिखाया जाएगा कि केवल अनुपमा ही नहीं, बल्कि शाह परिवार में भी मुसीबतें आने वाली हैं। दरअसल, लीला ने अपने ब्यूटी प्रोडक्ट का जो बिजनेस शुरू किया है, उसे गौतम की नजर लग चुकी है और उसने लीला के इस काम को बर्बाद करने का फैसला कर लिया है। वहीं मुंबई में भी अनुपमा के अलावा परी के डिजाइन किये हुए कपड़ों पर मुसीबतें आने वाली हैं।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article