टीवी मसाला

Anupamaa Promo: अनुपमा ने अनुज को कहा- 'खूनी', हमेशा के लिए टूट गया दोनों का अटूट रिश्ता

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Oct 2, 2023, 10:13 AM IST

Anupamaa Promo: टीवी शो अनुपमा में धमाकेदार ट्विस्ट आने वाला है। वनराज समर की मौत के लिए अनुज को जिम्मेदार ठहराता है। वहीं, अनुपमा अपने बेटे की मौत से सदमे में हैं। उस समझ नहीं आ रहा है कि वो क्या करें। मेकर्स ने हाल ही में शो का नया प्रोमो शेयर किया है।

Image

Anupamaa Promo (credit pic: instagram)

Anupamaa Promo: स्टार प्लस के पॉपुलर शो अनुपमा में रुपाली गांगुली, गौरव खन्ना और सुंधाशु पांडे मुख्य भूमिका में हैं। मेकर्स शो को दिलचस्प बनाए रखने के लिए आए दिन शो में नए ट्विस्ट और टर्न्स लेकर आते रहते हैं। शो में समर की मौत का इमोशनल ट्रैक चल रहा है। अनुपमा अपने छोटे बेटे समर की मौत से सदमे में है। शाह परिवार में जहां पल में खुशियां थी वहां अब मातम पसरा हुआ है। वनराज घरवालों को बताता है कि समर की मौत का कारण अनुज है। मेकर्स ने हाल ही में शो का नया प्रोमो शेयर किया है जिसे देखने के बाद मान फैंस का दिल टूट जाएगा।

प्रोमो में दिखाया जाता है कि अनुपमा अपने बेटे समर को याद करके बहुत ज्यादा इमोशनल हो जाती है। अनुज अनुपमा को खाना खिलाने के आता है। इधर अनुपमा को वनराज और डिंपी नजर आते हैं जो बारा- बार कहते है कि ये तुम्हारे बेटे का कातिल है।

अनुज- अनुपमा हो जाएंगे अलग

वहीं, अनुज आकर कहता है कि मैं तुमसे बहुत प्यार करता हूं। तुम्हारी ये हालत मुझसे देखी नहीं जाती है। अनुपमा अनुज को खुद से दूर कर देती है। मान फैंस को शो का नया प्रोमो बिल्कुल पसंद नहीं आया है। यूजर्स मेकर्स को खरी- खोटी सुना रहे हैं। इससे पहले भी छोटी अनु की वजह से अनुपमा और अनुज अलग हो जाते हैं। क्या अनुपमा अनुज को बेगुनाह साबित कर पाएगी।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article