बॉलीवुड

'Jawan' Box office Collection: 600 करोड़ी होने से बस एक कदम दूर है शाहरुख की फिल्म, देखें 25वें दिन का कलेक्शन

Shah Rukh Khan's 'Jawan' Box office Collection Day 25: बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) इन दिनों 'जवान' (Jawan) की सक्सेस को एन्जॉय कर रहे हैं। अर्ली एस्टिमेट्स के मुताबिक शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' 600 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल होने से बस एक कदम दूर है।

Image

Jawan

'Jawan' Box office Collection Day 25: बॉलीवुड इंडस्ट्री किंग शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की फिल्म 'जवान' (Jawan) का जलवा बॉक्स ऑफिस पर अभी भी कम होने के नाम नहीं ले रहा है। 7 सितंबर को सिनेमाघरों में पहुंची शाहरुख खान की 'जवान' अभी भी धांसू कमाई करने में लगी हुई है। फिल्म की कमाई देख निर्माताओं की खुशी का ठिकाना नहीं है। बताया जा रहा है कि शाहरुख खान स्टारर 600 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल होने से केवल एक कदम दूर रह गई है। आइए जानें फिल्म 'जवान' ने 25वें दिन कितने करोड़ का बिजनेस किया है।

शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' ने सभी भाषाओं में रविवार के दिन लगभग 8.80 करोड़ रुपये है। Sacnilk के मुताबिक फिल्म का सभी भाषाओं में अब तक का कुल कलेक्शन 595 करोड़ रुपये हो गया है। इस समय बॉक्स ऑफिस पर 'फुकरे 3', 'गदर 2' और 'द वैक्सीन वॉर' जैसी कई फिल्में पहले से मौजूद हैं। इसके बाद भी 'जवान' ने कमाई के मामले में शानदार नंबर्स होल्ड किए हैं। उम्मीद की जा रही है कि फिल्म सोमवार के दिन 600 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार लेगी।

कुछ दिनों पहले मेकर्स ने 'गदर 2' के नक्शेकदम पर चलते हुए शाहरुख खान की फिल 'जवान' को देखने वालों के लिए बड़ा ऑफर निकला था। निर्माताओं ने शाहरुख खान के फैन्स के लिए 'जवान' की एक के साथ एक फ्री टिकट देने का ऐलान किया था। इस घोषणा के बाद 'जवान' की कमाई में काफी बढ़ोतरी हुई है। फिल्म का निर्देशन एटली कुमार ने किया है

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article