टीवी मसाला

सच में प्रेग्नेंट हैं पूनम पांडे? एक्ट्रेस ने बेबी बंप की तस्वीरों का खोला राज, हुई बुरी तरह ट्रोल

Poonam Pandey On Baby Bump Photos: एक्ट्रेस पूनम पांडे की प्रेग्नेंस न्यूज ने सोशल मीडिया पर हल्ला मचा दिया था। अब पूनम पांडे ने सामने आकर अपने बेबी बंप की फोटोज का सच बताया है। उनका वीडियो काफी वायरल हो रहा है।

Image

Instagram- photo credit

Poonam Pandey On Baby Bump Photos: कॉन्ट्रोवर्शियल एक्ट्रेस पूनम पांडे ने बीते दिनों बेबी बंप वाली अपनी फोटोज से सोशल मीडिया हिला दिया था। पूनम पांडे इन फोटोज में प्रेग्नेंट लगीं। इन फोटोज को देखकर लोगों ने मान भी लिया था कि पूनम पांडे प्रेग्नेंट हैं लेकिन सोशल मीडिया पर एक वर्ग ऐसा भी सामने आया, जिन्होंने साफ कहा कि इस बार भी पूनम पांडे कोई नया ड्रामा कर रही हैं। अब एक्ट्रेस सामने आई हैं और उन्होंने अपनी प्रेग्नेंसी की न्यूज की सच्चाई बताई है। पूनम पांडे ने अपनी इन फोटोज को अप्रैल फूल का नाम दिया। उन्होंने कहा कि उन्होंने लोगों को फूल बना दिया।

पूनम पांडे ने बेबी बंप वाली फोटोज का बताया सच

प्रेग्नेंस की खबरों के बात पूनम पांडे (Poonam Pandey) मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं। इस मौके पर पूनम कैजुअल लुक में दिखीं और उनका बेबी बंप नहीं था। इस मौके पर पैपराजी ने पूनम पांडे से बेबी बंप वाली तस्वीरों को सच जाना। पैपराजी के सामने पूनम पांडे ने अपनी फेक प्रेग्नेंसी का सच बताते हुए कहा कि अच्छा लगा। पूनम से जब पूछा गया कि क्या वह मजाक कर रही थीं? इस पर पूनम ने कहा कि ये सब सच कैसे हो सकता है? क्या मैं आपको कहीं से प्रेग्नेंट लग रही हूं। 2 दिन पहले ही तो हम मिले थे। 2 दिन में कोई प्रेग्नेंट होता है क्या? मीडिया को तो सच पता ही था। आप लोगों को अप्रैल फूल बनाया। फूल पसंद हैं। इस मौके पर बातों ही बातों में पूनम पांडे ने ये भी कहा, 'मैंने सबको फूल बना दिया और सब बन भी गए। चारों तरफ लड़ाई चल रही है और इसी वजह से मैंने सोचा कि चलो क्यों न कुछ अलग काम किया जाए। थोड़ा तो एंटरटेनमेंट चाहिए ना।' इसके अलावा पूनम ने भी अपना एक वीडियो शेयर किया।

ट्रोल हुईं पूनम पांडे

अब पूनम पांडे बुरी तरह ट्रोल हो रही हैं। हालांकि, सोशल मीडिया पर कुछ लोग ऐसे भी हैं जो इस वीडियो पर मजे ले रहे हैं। पूनम पांडे का ये वीडियो सोशल मीडिया पर जो भी देख रहा है। एक यूजर ने लिखा, 'काम इसके ऐसे ही है।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'पूनम ने सबको डिस्कस करने के लिए मजबूर कर दिया।' इसी तरह एक और यूजर ने लिखा, 'ये प्रेंक नहीं सीधा अटैक था।' इसी तरह एक यूजर ने लिखा, 'मैंने तो घर में भी बता दिया था।'
Kavita
कविताauthor

कविता टाइम्स नाउ नवभारत डिजीटल के एंटरटेनमेंट डेस्क में बतौर चीफ कॉपी एडिटर की पोस्ट पर काम कर रही है. पत्रकारिता के क्षेत्र डिप्लोमा हासिल करने के बाद कविता ने मनोरंजन के क्षेत्र में कदम रखा, जहां पर वह टीवी पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबे समय से काम कर रही है. टीवी के क्षेत्र में कविता की मजबूत पकड़ है. इस क्षेत्र में कविता को फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जानी जाती हैं. कविता ने अब तक 6,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं. मनोरंजन पत्रकारिता में तेजी से आ रहे बदलाव पर पैनी नजर रखना और समय पर हर सटीक खबर की जानकारी देना कविता की खासियत है.

और पढ़ें
End of Article