Anupamaa Maha Twist: रुपाली गांगुली और गौरव खन्ना स्टारर 'अनुपमा' (Anupamaa) में आए दिन नए और दिलचस्प मोड़ आ रहे हैं। जहां पहले रोमिल और पाखी का मामला सुलझने का नाम नहीं ले रहा था तो वहीं अब अनुज और गुरु मां का रिश्ता सामने आने वाला है। लेकिन इन सब के बीच मेकर्स 'अनुपमा' में एक और महाट्विस्ट लाने का मन बना चुके हैं। दरअसल, शो में जल्द ही समर की मौत हो जाएगी, जिसका पूरा इल्जाम अनुज के ऊपर आ जाएगा। ऐसे में अब फैंस की निगाहें इस बात पर हैं कि समर की मौत के बाद अनुज और अनुपमा अलग होंगे कि नहीं।
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो 'अनुपमा' (Anupamaa) में समर की मौत के बाद अनुज और अनुपमा के बीच दूरियां पैदा हो जाएंगी। उनकी यह दूरियां दोनों को एक-दूजे से अलग भी कर सकती हैं। खबरों की मानें तो अनुपमा बेटे की मौत के गम में इस कदर डूब जाएगी कि उसका और अनुज का रिश्ता तलाक तक पहुंच जाएगा। वहीं दूसरी ओर वनराज भी अपने असली रंग दिखाना शुरू करेगा। 'अनुपमा' को लेकर यह भी अटकलें लग रही हैं कि समर की मौत के बाद वनराज अनुज को जेल भेजेगा और इसमें अनुपमा भी कुछ नहीं कर पाएगी। हालांकि इस बात की आधिकारिक पुष्टि होनी अभी बाकी है।
समर को शराब पिलाकर मौत के घाट उतारेगा अनुज?
'अनुपमा' (Anupamaa) में आने वाले महाट्विस्ट यहीं खत्म नहीं होते हैं। शो को लेकर खबर है कि समर के बाप बनने की खुशी में अनुज उसे शराब पिला देगा। यह शराब ही आगे चलकर समर के लिए मौत बन जाएगी।
'अनुपमा' के अपकमिंग ट्विस्ट से फैंस में है नाराजगी
बता दें कि 'अनुपमा' (Anupamaa) में आने वाले इस महाट्विस्ट को लेकर फैंस में जरा भी खुशी नहीं है। वे चाहते हैं कि मेकर्स अब अनुज और अनुपमा को अलग न करें, क्योंकि पहले ही शो में दर्शकों को उन्हें लंबे समय तक दूर देखना पड़ा था।
