Sana Makbul Sarcastic Dig At Mahhi Vij: रियलिटी शो बिग बॉस 20 में माही विज (Mahhi Vij) को काफी पसंद किया जा रहा है। माही को शो में दमदार पर्सनैलिटी के लिए काफी प्यार मिल रहा है। शो में माही अपनी पर्सनल लाइफ पर कम ही बात करती हैं, लेकिन हाल ही में माही विज ने शो में जय भानुशाली संग तलाक और एलिमनी पर खुलकर बात की। इस मौके पर माही ने खुलासा किया की उन्होंने जय से एक रुपया भी नहीं लिया है। माही इस मौके पर फूट-फूटकर रोती हुई भी दिखाई दी। इसी मौके पर सना मकबूल (Sana Makbul) का एक ऐसा पोस्ट सामने आया है, जो माना जा रहा है कि मना ने माही को टारगेट करते हुए पोस्ट किया है। इस पोस्ट में सना ने एक कंटेस्टेंट को ड्रामेबाज का टैग दिया है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: 'बाढ़ के वक्त कहां थे', Gurmeet Choudhary ने फिल्म के लिए बिहार से मांगा सपोर्ट, भड़के लोगों ने लगाई फटकार
सना मकबूल ने किसे मारा ताना?
सना मकबूल ने एक्स पर एक पोस्ट किया है, जिसमें सना ने किसी का नाम नहीं लिखा, लेकिन उन्होंने रियलिटी शो के एक कंटेस्टेंट का जिक्र किया है और इस कंटेस्टेंट पर गेम में महान बनने का आरोप लगाया है। सना ने लिखा है, 'एक जरूरी अपडेट! तो, एक कंटेस्टेंट का रोज का ड्रामा शुरू हो गया है... खुद को पीड़ित और बेचारी दिखाना, और साथ ही 'मैं कितनी महान हूं' का ढोंग करना। LOL यह तो बस एक पहले से तय गेम है कि कब क्या करना है। वाह!' फैंस का मानना है कि सना मकबूल इस पोस्ट में माही विज का नाम ले रही हैं, जो रियलिटी शो बिग बॉस 20 की कंटेस्टें हैं। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20: 'चुप रहना मुमकिन नहीं...', Aasif Khan की बीमारी का मजाक उड़ाने वालों को पत्नी ने दिया मुंहतोड़ जवाब
