टीवी मसाला

Mahhi Vij के एलिमनी ठुकराने पर Jay Bhanushali का रिएक्शन, बोले- 'मेरी जिम्मेदारी रहोगी...'

Jay Bhanushali-Mahhi Vij: शो 'बिग बॉस 20' में माही विज ने खुलासा किया था कि तलाक के बाद उन्होंने जय भानुशाली से एलिमनी नहीं ली थी। अब इस पूरे मामले पर एक्स जय का रिएक्शन सामने आया है।

Image

माही विज के सपोर्ट में उतरे जय भानुशाली/फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

Jay Bhanushali-Mahhi Vij: सलमान खान का रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' में नजर आ रहीं माही विज इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। बीते दिन आरिशफा खान से बात करते हुए माही विज ने खुलासा किया कि उन्होंने तलाक के बाद जय भानुशाली से एलिमनी नहीं वसूली थी। माही ने बताया कि कोर्ट में जज ने उन्हें चार बार एलिमनी लेने के लिए कहा था, लेकिन उन्होंने हर बार इसे लेने से इनकार कर दिया। एक्ट्रेस ने आगे कहा कि जय ने अपनी जिंदगी में जो कुछ भी हासिल किया है, वह उनकी कड़ी मेहनत का नतीजा है। इसलिए वह उनकी कमाई में से कुछ भी नहीं लेना चाहती थीं। अब माही के इस खुलासे के बाद जय भानुशाली ने अपना रिएक्शन देते हुए एक्स पत्नी का सपोर्ट किया। (टाइम्स नाउ नवभारत हिंदी पर ये भी पढ़ें: "जज ने कहा फिर सोच लो...", Mahhi Vij का बड़ा दावा, जय भानुशाली से नहीं ली एलिमनी)

माही को मिला जय का सपोर्ट

बिग बॉस 20 कंटेस्टेंट माही विज के इंस्टाग्राम पोस्ट पर कमेंट करते हुए जय भानुशाली ने दिल जीतने वाली बात लिखी। जय ने लिखा, 'हिम्मत रखो, माही। हम दोनों जानते हैं कि मुश्किल वक्त में हम हमेशा एक-दूसरे के साथ खड़े रहेंगे। हमारे बीच कभी पैसा नहीं था और न ही कभी होगा। तुम और तारा हमेशा मेरी जिम्मेदारी रहोगे। हमारे रिश्ते का स्टेटस चाहे जो भी हो, तुम दोनों के लिए मेरा प्यार और सम्मान कभी नहीं बदलेगा। मैं हमेशा तुम्हारे साथ हूं।' जय के इस सपोर्ट से फैंस उनकी तारीफ करते हुए नहीं थक रहे। (टाइम्स नाउ नवभारत हिंदी पर ये भी पढ़ें: Bigg Boss 20 Highlights: काजी-अरिश्फा की दोस्ती से माही विज को लगी मिर्ची? स्काउट और यंग की दोस्ती में दिखा तनाव)

Mahhi Vij-Jay Bhanushali

माही के फैसले पर आया जय का रिएक्शन/फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

माही विज-जय भानुशाली का तलाक

माही विज और जय भानुशाली ने साल 2011 में शादी की थी। दोनों की शादी को करीब 14 साल हो चुके थे, लेकिन इस साल दोनों ने अलग होने का फैसला किया। बता दें माही और जय अपनी बेटी तारा की को-पेरेंटिंग करते हैं। वहीं उनके 2 बच्चों के फॉस्टर पेरेंट्स भी हैं।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article