टीवी मसाला

Uttaran एक्टर अखिल मिश्रा की भयंकर हादसे में हुई मौत, 3 Idiots से बटोरी थी वाहवाही

Akhil Mishra Dies In Tragic Accident: टीवी से लेकर बॉलीवुड तक अपनी पहचान बनाने वाले अखिल मिश्रा की भयंकर हादसे में मौत हो गई है। बता दें कि अखिल मिश्रा ने टीवी सीरियल 'उतरन' और बॉलीवुड फिल्म '3 इडियट्स' में मुख्य भूमिका अदा की थी।

Image

अखिल मिश्रा की भयंकर हादसे में हुई मौत

Akhil Mishra Dies In Tragic Accident: टीवी से लेकर बॉलीवुड तक अपनी राह तय करने वाले अखिल मिश्रा (Akhil Mishra) की भयकंर हादसे में मौत हो गई है। अखिल मिश्रा ने 58 वर्ष की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया। बताया जा रहा है कि एक्टर बहुमंजिला इमारत से नीचे गिर गए थे, जिसके कारण मौके पर ही उनकी मौत हो गई। अखिल मिश्रा की पत्नी सुजैन बर्नर्ट शूटिंग के लिए हैदराबाद में मौजूद थीं, लेकिन पति के आकस्मिक निधन के कारण वह भी मुंबई वापिस लौट रही हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अखिल मिश्रा (Akhil Mishra) अपनी बहूमंजिला इमारत की बालकनी में कुछ काम कर रहे थे। इसी दौरान उनके साथ हादसा हुआ और वह उस इमारत से नीचे गिर गए। अखिल मिश्रा संग हुई इस घटना ने उनके फैंस को हिलाकर रख दिया है। बताया जा रहा है कि अखिल मिश्रा के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। वहीं पति के निधन के कारण सुजैन बर्नर्ट भी शोक में डूबी हुई हैं। उन्होंने पति की मौत पर दुख जाहिर करते हुए कहा, "मेरा दिल बुरी तरह से टूट गया है। मेरे बेटर हाफ मुझसे दूर चले गए।"

अखिल मिश्रा (Akhil Mishra) के परिवार का कहना है कि वे एक्टर के अंतिम संस्कार की तैयारी कर रहे हैं। बता दें कि टीवी इंस्ट्री के साथ-साथ अखिल मिश्रा ने बॉलीवुड की कई फिल्मों में काम किया था। उनकी जानी-मानी मूवीज में '3 इडियट्स', 'हजारों ख्वाहिशें ऐसी' और 'डॉन' शामिल है। वहीं सीरियल 'उतरन' में अखिल मिश्रा ने उमेद सिंह बुंदेला का रोल निभाया था। उनकी एक्टिंग को लोगों ने खूब पसंद भी किया गया था।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article