Anupamaa Maha Twist: टीवी के धमाकेदार सीरियल 'अनुपमा' ने लोगों का खूब दिल जीता है। रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly) और गौरव खन्ना का 'अनुपमा' बीते कई सालों से टीआरपी लिस्ट में भी टॉप पर बना हुआ है। टीआरपी के खातिर ही मेकर्स ने बीते कुछ दिनों पहले समर की मौत करा दी, जिसके बाद अनुज और अनुपमा की जिंदगी में भी बवाल मच गया। लेकिन शाह परिवार में आने वाली मुसीबतें यहीं पर खत्म नहीं होती हैं। दरअसल, समर के बाद अब वनराज एक और बच्चे से हाथ धो बैठेगा।
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly) और गौरव खन्ना के 'अनुपमा' (Anupamaa) में बड़ा धमाका होने वाला है। दरअसल, अनुपमा और वनराज समर के कातिल सोनू के खिलाफ केस लड़ेंगे। वे अपने बेटे को न्याय दिलाने के लिए उसे कोर्ट तक घसीटेंगे। लेकिन इन सबके बीच काव्या की तबीयत बिगड़ जाएगी और उसका मिसकैरेज हो जाएगा। काव्या अपना बच्चा खो देगी, जिससे शाह परिवार में एक बार फिर से भूचाल आएगा। बता दें कि काव्या से पहले डिंपल के मिसकैरेज की खबरें सामने आई थीं।
अनुज-अनुपमा का होगा तलाक?
रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly) के 'अनुपमा' (Anupamaa) में एंटरटेनमेंट का डोज यहीं पर खत्म नहीं होता है। शो को लेकर बीते कई दिनों से अटकलें लग रही हैं कि अनुज और अनुपमा में तलाक हो जाएगा। इस मामले पर राजन शाही ने भी चुप्पी तोड़ते हुए बताया था कि दोनों के बीच दूरियां बढ़ जाएंगी, लेकिन अभी उनका तलाक नहीं होगा। इससे इतर शो से जुड़े सूत्रों का कहना है कि 'अनुपमा' में जल्द ही नए किरदार की एंट्री होगी जो समर को न्याय दिलाने में मदद करेगा।
