टीवी मसाला

Anupamaa फेम रुपाली गांगुली को सौतेली बेटी ने बताया 'काव्या', बोली- मेरे पापा को तलाक के लिए मजबूर किया

Rupali Ganguly Step Daughter Compares Her With Kavya Of Anupamaa: टीवी के धमाकेदार शो 'अनुपमा' से सबका दिल जीतने वाली रुपाली गांगुली की निजी जिंदगी चर्चा में आ गई है। हाल ही में उनकी सौतेली बेटी ईशा वर्मा ने उन्हें 'अनुपमा' की काव्या बताया है और कहा कि उन्होंने मेरे पिता को तलाक के लिए कहा।

Image

रुपाली गांगुली को सौतेली बेटी ने बताया 'अनुपमा' की काव्या

Rupali Ganguly Step Daughter Compares Her With Kavya Of Anupamaa: टीवी के धमाकेदार शो 'अनुपमा' ने लोगों के दिलों-दिमाग पर कब्जा करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। 'अनुपमा' लगातार टीआरपी लिस्ट में भी टॉप पर बना हुआ है। शो की कहानी की शुरुआत एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर से हुई थी, जिसमें काव्या अनुपमा की सौतन बनी थी। लेकिन हाल ही में बॉलीवुड बबल को दिये इंटरव्यू में रुपाली गांगुली की सौतेली बेटी ने उनकी तुलना काव्या से की है। रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly) की सौतेली बेटी ईशा वर्मा ने अपने इंटरव्यू में बताया कि 'अनुपमा' (Anupamaa) एक्ट्रेस ने अश्विन के वर्मा को तलाक के लिए कहा था। रुपाली गांगुली की सौतेली बेटी ने अपने पिता के खिलाफ भी कच्चे-चिट्ठे खोले हैं।

'अनुपमा' (Anupamaa) फेम रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly) की सौतेली बेटी ईशा वर्मा ने बताया कि वह उस वक्त बच्ची थीं। लेकिन उन्होंने जिंदगी में जो कुछ भी झेला, उन्हें अच्छे से याद है। ईशा वर्मा ने कहा, "मुझे लगता है कि उस वक्त बहुत सा ट्रॉमा और तकलीफ थी, जिससे मुझे और मेरी मां को जूझना पड़ा। हमने बहुत संघर्ष किये हैं और हमारे पास उसका सबूत नहीं है। पहली बात तो यह कि ये दोनों ही पार्टियों की गलती थी अफेयर करने की।"

रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly) की सौतेली बेटी ने उनके बारे में आगे कहा, "लेकिन मैं कहूंगी कि अगर रुपाली गांगुली दावा करती हैं महिलाओं के अधिकारों की प्रवक्ता होने का। अपने किरदार अनुपमा की तरह, जिसके पति ने उसे धोखा दिया कहीं और अफेयर करके। तो असल में वो किरदार मेरी मां का है। वो (रुपाली गांगुली) तो असल में काव्या हैं। मैं ये शो देखती नहीं हूं, लेकिन मैंने सुना जरूर है। वो हमारी जिंदगी में आईं, उन्होंने मेरे पिता को तलाक के कागज देने के लिए कहा और ये बात मेरी मां के साथ दो बार हुई।"

ईशा वर्मा नेरुपाली गांगुली (Rupali Ganguly) के साथ-साथ अश्विन के वर्मा की भी पोल खोली। उन्होंने कहा, "मेरे पिता भारत चले गए उनके साथ रहने के लिए। और इन सबसे इतर, शादीशुदा होते हुए अफेयर करना पूरी तरह गलत है।"

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article