टीवी मसाला

'रुपाली गांगुली साइको है...'- Anupamaa फेम पर फूटा सौतेली बेटी का गुस्सा, बोलीं- मुझे जान से मारने की धमकी दी...

Anupamaa Fame Rupali Ganguly Step Daughter Calls Her Psychotic: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस रुपाली गांगुली एक बार फिर से विवादों में आ चुकी हैं। हाल ही में एक्ट्रेस से जुड़ी एक पोस्ट वायरल हो रही है, जिसमें खुद को रुपाली गांगुली की सौतेली बेटी बताने वाली लड़की ने उन्हें 'साइकोटिक' कहा है।

Image

रुपाली गांगुली के खिलाफ सौतेली बेटी की पोस्ट हुई वायरल

Anupamaa Fame Rupali Ganguly Step Daughter Calls Her Psychotic: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस रुपाली गांगुली ने अपनी एक्टिंग से लोगों का खूब दिल जीता है। लेकिन हाल ही में वह एक सोशल मीडिया पोस्ट के कारण चर्चा में आ गई हैं, जो कि 4 साल पुरानी है। इस पोस्ट में खुद को रुपाली गांगुली की सौतेली बेटी कहने वाली ईशा वर्मा ने एक्ट्रेस के खिलाफ कई बातें बताई हैं। ईशा वर्मा (Esha Verma) का कहना है कि रुपाली गांगुली ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी थी। साथ ही ईशा वर्मा ने अपनी पोस्ट में रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly) को 'साइकोटिक' भी कहा है। रुपाली गांगुली से जुड़ी ईशा वर्मा की ये पोस्ट देखते ही देखते सुर्खियों में आ गई है।

रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly) के खिलाफ दावा करने वाली ईशा वर्मा की ये पोस्ट साल 2020 से जुड़ी है। पोस्ट में ईशा वर्मा का कहना है कि रुपाली गांगुली का अश्विन के वर्मा के साथ 12 साल तक अफेयर था। रुपाली गांगुली के बारे में बात करते हुए ईशा वर्मा ने कहा, "क्या कोई रुपाली गांगुली की असली कहानी जानता है? उनका अफेयर रहा है अश्विन के वर्मा के साथ 12 सालों तक, जब वो दूसरी शादी में थे। वो कुछ नहीं हैं बल्कि एक कठोर हृदय वाली महिला हैं जिन्होंने कुछ नहीं बल्कि मुझे और मेरी बहन को अपने ही पिता से दूर करने की कोशिश की।"

रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly) के खिलाफ दावे करते हुए ईशा वर्मा ने कहा, "वो (अश्विन के वर्मा) कैलीफोर्निया में रहते थे और मुंबई आने से पहले 13 से 14 सालों तक मुंबई में भी रहे। उनका एक बेटा है। मैं ये सब इसलिए बता रही हूं, क्योंकि वो खुद दावा करती हैं कि वो मेरे पापा के साथ खुशहाल शादीशुदा जिंदगी में हैं। जबकि असल में वो उन्हें कंट्रोल करती हैं और उनकी ओर साइको व्यवहार करती हैं।"

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article