क्रिकेट

IND vs NZ 3rd ODI Pitch Report: बारिश की संभावना के बीच जानिए ,कैसी रहेगी हैमिल्टन की पिच रिपोर्ट

पांच मैच की वनडे सीरीज के शुरुआत दो मैच जीतकर टीम इंडिया ने सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली है। अब तीसरा मुकाबला हैमिल्टन में खेला जाएगा जहां बारिश की संभावना बेहद प्रबल है। ऐसे में आइए जानते हैं मंगलवार कैसा रहेगा हैमिल्टन की पिच और मौसम का मिजाज?

Image

भारत बनाम न्यूजीलैंड तीसरा वनडे, हैमिल्टन की पिच रिपोर्ट

हैमल्टन: भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैच की वनडे सीरीज का तीसरा मुकाबला मंगलवार को हैमिल्टन में बारिश की अपार संभावना के बीच खेला जाएगा। सीरीज के शुरुआती दो मैचों में गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन की बदौलत भारतीय टीम ने सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली है। टीम इंडिया की नजर टी20 सीरीज की तर्ज पर लगातार तीसरा मैच जीतकर सीरीज अपने नाम करना चाहेगी। कप्तान शुभमन गिल इस मुकाबले के बाद टेस्ट टीम से दो मैच की सीरीज के मद्देनजर टीम से जुड़ जाएंगे। ऐसे में वो कप्तान रहते सीरीज में भारतीय टीम की जीत का परचम लहराना चाहेंगे। लेकिन उनके इस अरमान पर हैमिल्टन का मौसम पारी फेरता दिख रहा है।

भारत बनाम न्यूजीलैंड मौसम का हाल (IND vs NZ 3rd ODI Weather Report)

भारत और न्यूजीलैंड की टीमों के बीच मंगलवार को खेले जाने वाले मैच पर बारिश का साया मंडरा रहा है। मंगलवार को हैमिल्टन में पूरे दिन बारिश की संभावना तकरीबन 80 प्रतिशत तक है। दिन भर आसमान में बादल छाए रहेंगे। हालात 20-20 ओवर का मुकाबला पूरा होनों के भी नहीं दिख रहे हैं।

भारत बनाम न्यूजीलैंड पिच रिपोर्ट (IND vs NZ 3rd ODI Pitch Report)

हैमिलटन क के सिडॉन पार्क की पिच बेहद संतुलित है। इस मैदान पर तेज गेंदबाजों को मदद मिलती है। पिच पर उन्हें पेस और स्विंग दोनों मिलता है लेकिन एक बार बल्लेबाज पिच पर सेट हो जाए तो पिच बल्लेबाजी के लिए मुफीद हो जाएगी। यहां पर वनडे मैचों में पहली पारी का औसत स्कोर 232 रन है। इस मैदान पर लक्ष्य का पीछा करने वाली टीमों ने ज्यादा मैच जीते हैं। यहां वनडे में बाद में बल्लेबाजी करने वाले टीम ने 25 मैच जीते थे वहीं 15 मैच पहले बैटिंग करने वाली टीम के नाम रहे हैं। ऐसे में मौसम और पिच का मिजाज और इतिहास को देखते हुए टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी का फैसला करेगी।

दोनों टीम इस प्रकार हैं:

न्यूजीलैंड:

मिचेल सैंटनर (कप्तान), माइकल ब्रेसवेल, क्रिस्टियन क्लार्क, जैकब डफी, मैट फिशर, काइल जेमीसन, निक केली, टॉम लैथम, डेरिल मिचेल, हेनरी निकोल्स, ग्लेन फिलिप्स, टिम साइफर्ट, नाथन स्मिथ और विल यंग।

भारत:

शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, अक्षर पटेल, नमन धीर, अंशुल कंबोज, आकिब नबी, गुरनूर बरार, अर्शदीप सिंह, इशान किशन, मोहम्मद सिराज और कुलदीप यादव।
Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article